गेम को थ्रोन्स का आखरी एपिसोड करीब एक महीने पहले टेलीकास्ट किया जा चूका है| लेकिन लग रहा है की अभी भी लोगो के ऊपर से इसका भूत नहीं उतरा है | आपको बता दे की हाल ही में एक टीवी सीरियल एपिसोड में कुछ सीन Game Of Thrones से मिलता जुलता हुआ देखा गया है| यह दृश्य सबका ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा है| आपको बता दे की वो सीरियल कोई और नहीं बल्कि ‘Allahdin-naam to suna hoga’ के एक दृश्य पर सबका ध्यान आकर्षित किया है, जो कि डेविड बेनिओफ और डी.बी वीस के अंतर्राष्ट्रीय शो “गेम ऑफ थ्रॉन्स” के एक दृश्य से काफी मिलता-जुलता है|
क्या सीन है Allahdin-naam to suna hoga का?
अब आप ये सोच रहे होंगे की कौन सा सीन है जो की कॉपी किया गया है , तो आपको बता दे की ‘Game Of Thrones ‘ के फिनाले सीजन के तीसरे एपिसोड में आर्या स्टार्क को अंधेरे से बाहर आकर नाइट किंग को खंजर से मारते हुए दिखाया गया था| कुछ लोगों ने इस दृश्य की तारीफ की थी, वहीं कुछ ने इसकी आलोचना करते हुए मीम बनाए थे|
यही सीन से मिलता जुलता अल्लादीन का वीडियो भी शेयर किया जा रह है | एक यूजर ने वेबसाइट रेडिट पर ‘Allahdin-naam to suna hoga ‘ के एपिसोड का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों दृश्यों में समानता साफ दिख रही है|
इस वीडियो में एक कंकाल मुख्य अभिनेता पर कूद कर उस पर हमला करने वाला होता है, लेकिन हीरो कंकाल की हड्डियों को पकड़ कर खुद को बचाता है और एक खंजर से उसे मार डालता है| इस दृश्य से Game Of Thrones के नाइट किंग को मारने वाले दृश्य की याद आ जाती है|
This scene looks familiar doesn't it? But the scene from the Indian series Aladdin was aired last year. https://t.co/NgsVEwjRde#GameOfThrones copied this. That's how lazy it was pic.twitter.com/wtvdaumOwH
— राधाकृष्ण शर्मा (@MatKarma) June 15, 2019
आपको बता दे की इस वीडियो को दो भागो में शेयर किया जा रहा है|
https://twitter.com/amitvasdev/status/1139482610881744896
एक ओर जहां कई लोग कह रहे हैं कि भारतीय निर्माता ने इस दृश्य को कॉपी किया है| वहीं कुछ का कहना है कि ‘Allahdin-naam to suna hoga’ के इस दृश्य ने अंतर्राष्ट्रीय शो के निर्माताओं को वैसा ही दृश्य शो में डालने के लिए प्रेरित किया होगा|
Attention: All who follow #GameofThrones
This is from an Indian serial called 'Aladdin : Naam toh suna hoga' the last episode came out in September 2018.
What. the. actual. f*ck.#WTFhttps://t.co/8XCM1p0t8n— EntropicShan (@EntropicShan) June 15, 2019

