दो शादियां करने के बाद भी तन्हा थी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या सिन्हा

ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का निधन हो चुका है। ऐसे में हम उन्हें निजी जीवन से जुडी कुछ खास बातें आपको बताना चाहते है। कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में शायद ही आप लोग जानते होंगे। जी हां क्या आप जानते है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा दो शादियां करने के बाद भी अपने जीवन में एकदम तन्हा थी। यहाँ तक कि अपने आखिरी समय में भी उन्हें अपनी बेटी की बेहद चिंता सता रही थी। बहरहाल विद्या सिन्हा के फ़िल्मी करियर के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्मे दी है। जैसे कि रजनीगंधा, छोटी सी बात, पति पत्नी और वो आदि कई फिल्मो में उनका अभिनय वास्तव में काबिल के तारीफ था।

दो शादियां करने के बाद

दो शादियां करने के बाद भी तन्हा रह गई थी विद्या सिन्हा..

बता दे कि फिल्मो में हाथ आजमाने के बाद विद्या सिन्हा ने टीवी का रुख कर लिया था। गौरतलब है कि वह कुल्फी कुमार बाजेवाले सीरियल में दादी का किरदार निभा रही थी। यही वजह है कि इस सीरियल के सभी कलाकार उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद अगर हम उनके निजी जीवन की बात करे तो उनके पिता एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। इसलिए विद्या सिन्हा परदे पर आने से पहले ही अभिनय की बारीकियों को बखूबी जानती थी। हालांकि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने अपने निजी जीवन को ज्यादा तवज्जु दिया। आपको जान कर हैरानी होगी कि विद्या सिन्हा ने बॉलीवुड में आने से पहले ही वेंकटेश्वरन अय्यर से शादी कर ली थी।

नदिया के पार फिल्म में गुंजा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के रियल लाइफ पति है ये

दो शादियां करने के बाद

मगर अफ़सोस कि कुछ सालो के बाद उनके पहले पति का निधन हो गया। जिसके बाद उन्होंने नेताजी भीमराव सलूंखे से दूसरी शादी की थी, लेकिन विद्या सिन्हा के दूसरे पति का व्यव्हार उनके प्रति अच्छा नहीं था। जिसके कारण विद्या सिन्हा ने यह रिश्ता तोड़ दिया। यही वजह है कि दो शादियां करने के बाद भी वह अकेली रह गई थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा सिंगल माँ होने के कारण उन्हें अपनी बेटी की भी काफी चिंता थी। ऐसे में हम तो यही दुआ करते है कि भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे। विद्या सिन्हा से जुडी यह जानकारी आपको कैसी लगी, ये लिखना मत भूलियेगा।

Summary
दो शादियां करने के बाद भी तन्हा थी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या सिन्हा   Youth Express
Article Name
दो शादियां करने के बाद भी तन्हा थी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या सिन्हा Youth Express
Description
ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का निधन हो चुका है। ऐसे में हम उन्हें निजी जीवन से जुडी कुछ खास बातें आपको बताना चाहते है। कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में शायद ही आप लोग जानते होंगे। जी हां क्या आप जानते है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा दो शादियां करने के बाद भी अपने जीवन में एकदम तन्हा थी। यहाँ तक कि अपने आखिरी समय में भी उन्हें अपनी बेटी की बेहद चिंता सता रही थी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER