अभिनेता विकी कौशल ने एक अवॉर्ड शो में अभिनेता रणवीर सिंह के सामने उनकी पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को एक ऐसे शब्द से नवाजा जिसके बाद अभिनेता रणवीर सिंह शर्म से पानी पानी हो गए। दरअसल यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और इनके फैंस को यह वीडियो बेहद ही पसंद आ रहा है।
मुंबई में हुए अवॉर्ड फंक्शन ” ज़ी सिने अवॉर्डस” के दौरान अभिनेता विकी कौशल ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को “भाभी” कह के पुकारा तो वहीं, मौजूद अभिनेता रणवीर सिंह शर्म से लाल हो गए और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। इस वीडियो में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पति अभिनेता रणवीर सिंह को उनके साथ की गई फिल्मों के नाम गिनाते हुई नजर आई। वहीं यह साफ-साफ देखा जा रहा है कि दोनों ने अपने कपड़ों की ट्यूनिंग कर रखी है और दोनों ही लाल रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
ये है नवीनतम वजन घटाने की प्रवृत्ति जो वास्तव में काम करती है-ज़रूर जानें इसके बारे में
आपको बता दें कि, ज़ी सिने अवॉर्डस में दीपिका पादुकोण को फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला तो वहीं, रणवीर सिंह को भी इस फिल्म के लिए भी बेस्ट एक्टर इन वीवर्स चॉइस के अवॉर्ड से नवाजा गया। फिल्म पद्मावत के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड्स में बहुत सारे अवॉर्ड्स मिला वहीं निर्देशक संजय लीला भंसाली को भी बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार मिला। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता विकी कौशल को भी उनकी फिल्म संजू के लिए बेस्ट सपोर्टिंग अख्तर के लिए नवाजा गया।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “छुपाक” की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म एसिड अटैक पर बेस है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म गली बॉय और सिंभा से ढेरों कमाई कर ली है। बात करें अभिनेता विकी कौशल की 2 उन्होंने अपनी पहचान संजू से तो बनाई लेकिन “उरी द सर्जिकल स्ट्राइक” फिल्म उनके जीवन की एक बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी।
शादी की अफवाहों के विपरीत क्या श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ का ब्रेकअप हो गया ? जाने पूरा सच