करीना कपूर से जुड़े इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाया केबीसी कंटेस्टेंट, क्या आपको मालूम है सही जवाब

करीना कपूर से जुड़े

बता दे कि केबीसी का नया सीजन इस बार खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि इसके सुर्खियां बटोरने की वजह अमिताभ बच्चन नहीं, बल्कि केबीसी में पूछे जाने वाले सवाल है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि किस तरह पिछले दिनों आसान से सवाल का जवाब न दे पाने के कारण सोनाक्षी सिन्हा को खूब ट्रोल होना पड़ा। वही अब केबीसी का एक कंटेस्टेंट करीना कपूर से जुड़े एक आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाया। तो ऐसे में हर कोई केबीसी के कंटेस्टेंट्स की बुद्धिमता को लेकर हैरान है। दरअसल इस प्रतियोगी का नाम आदित्य गुलिया है। जिनसे यह सवाल पूछा गया था कि फिल्म थ्री इडियट्स और उड़ता पंजाब में करीना कपूर का पेशा क्या है।

करीना कपूर से जुड़े

करीना कपूर से जुड़े आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाया केबीसी कंटेस्टेंट..

बहरहाल जिन लोगो ने करीना कपूर की ये दोनों फिल्मे देखी है, उन्हें इस सवाल का जवाब जरूर पता होगा। मगर ऐसा लगता है कि आदित्य गुलिया ने करीना की यह दोनों फिल्मे ही नहीं देखी। शायद यही वजह है कि इस सवाल का जवाब देने के लिए उन्हें जनता की मदद लेनी पड़ी। वैसे जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि इन दोनों फिल्मो में ही करीना कपूर का पेशा डॉक्टरी का था। इसके इलावा जब जनता से इस सवाल का जवाब पूछा गया, तब करीब 98 प्रतिशत जनता ने सही जवाब दिया।

अब मुंबई की जनता को इस सवाल का सही जवाब न मालूम हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो करीना कपूर से जुड़े इस आसान से सवाल का जवाब देने में आदित्य गुलिया असमर्थ रहे। गौरतलब है कि यह एपिसोड बीते मंगलवार को ही प्रसारित किया गया था। बहरहाल हम तो आदित्य गुलिया से यही कहेंगे कि उन्हें फिल्मो की तरफ भी थोड़ा ध्यान जरूर देना चाहिए, क्यूकि ज्ञान कही से भी मिल सकता है। दोस्तों क्या आपने करीना कपूर की ये दोनों फिल्मे देखी है और क्या आपको इस सवाल का सही जवाब मालूम था। ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
करीना कपूर से जुड़े इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाया केबीसी कंटेस्टेंट, क्या आपको मालूम है सही जवाब  Youth Express
Article Name
करीना कपूर से जुड़े इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाया केबीसी कंटेस्टेंट, क्या आपको मालूम है सही जवाब Youth Express
Description
बता दे कि केबीसी का नया सीजन इस बार खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि इसके सुर्खियां बटोरने की वजह अमिताभ बच्चन नहीं, बल्कि केबीसी में पूछे जाने वाले सवाल है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि किस तरह पिछले दिनों आसान से सवाल का जवाब न दे पाने के कारण सोनाक्षी सिन्हा को खूब ट्रोल होना पड़ा। वही अब केबीसी का एक कंटेस्टेंट करीना कपूर से जुड़े एक आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाया। तो ऐसे में हर कोई केबीसी के कंटेस्टेंट्स की बुद्धिमता को लेकर हैरान है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER