सोशल मैसेजिंग साइट व्हॉट्सऐप आए दिन नए-नए फीचर्स लाने का ऐलान कर रहा है। यही कारण है कि तमाम मैसेजिंग ऐप होने के बावजूद भी व्हॉट्सऐप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप बना हुआ है। अब व्हॉट्सऐप जल्द ही ऑनलाइन पैमेंट का फीचर जाने जा रहा है।
दुनिया में डिजिटल ट्रांजेक्शन का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कैश की जगह लोग ऑनलाइन पैमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं। भारत में भी कैशलेस ट्रांजेक्शन लगातार बढ़ता जा है। इसके बाद देश में कई ऑनलाइन पैमेंट बैंक भी शुरू हुए हैं। व्हॉट्सऐप ने भी अब इस दिशा में कदम बढ़ाए हैं। अब जल्द ही आप व्हॉट्सऐप से पैसे भेज सकेंगे और ऑनलाइन पैमेंट भी कर सकेंगे। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में व्हॉट्सऐप का ऑनलाइन पैमेंट फीचर लॉन्च हो सकता है। कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को यूपीआई से जोड़ने की मंजूरी पिछले साल ही मिल गई थी। भारत में व्हॉट्सऐप के करीब 20 करोड़ एक्टिव मेंबर हैं। ऐसे में उम्मीद है कि व्हॉट्सऐप का ये फीचर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के क्षेत्र में हिट हो सकता है। साथ ही इससे देश में कैशलेस ट्रांजेक्शन में भी बढ़ोतरी होगी।
