सकारात्मक सोच से करें रोज़ अपने दिन की शुरुआत !

सकारात्मक सोच

कहा गया है ना अगर शुरुआत सही तो दिन सही। इसलिए अगर हम अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच से करें तो हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।

समस्याएं सभी के जीवन का अंग है, कठिनाइयां हर किसी के जीवन में आती हैं। लेकिन हमारे पास यह विकल्प रहता है कि हम एक सकारात्मक सोच रखें या फिर समस्याओं में उलझ कर अपनी सोच नकारात्मक कर लें।

वास्तविकता तो यह है कि सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति ही समस्याओं का समाधान करता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा लेता है।

सकारात्मक सोच से हमारा अप्रोच सही हो जाता है हमारे अंदर जीने की इच्छा तीव्र हो जाती है। हम सभी समस्याओं को नए नजरिए से देखने लगते हैं। हम सभी संभावनाओं को अपने हिसाब से अच्छे से देखने लगते हैं और यही वजह है कि सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति आगे बढ़ता जाता है।

हम दिन की शुरुआत अगर सकारात्मकता से करें कि आज जो भी होगा अच्छा होगा आज हमारे लिए बहुत अच्छा दिन है, आज हम बहुत कुछ कर सकते हैं, आज का दिन हमारे लिए लकी दिन है… तो इस तरह की सोच से हम वास्तव में बदलाव ला सकते हैं, ना केवल अपने अंदर बल्कि आसपास के वातावरण में भी एक सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं।

सकारात्मक सोच के कारण हम अपनी राह में आने वाली कठिनाइयों को चुनौतियों की तरह लेते हैं। उनका निष्पादन अच्छे से करते हैं।

सकारात्मकता हमें नई ऊर्जा देता है हम अपने दिन के प्रति सकारात्मक रहते हैं और उसी सकारात्मक भाव से, प्रसन्नता से, लोगों से मिलते हैं। हमारे व्यवहार वैसा ही बदल जाता है।

आइए, आज हम दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच से करते हैं। यह दिन उन सभी महान कार्यों के लिए है जो हमने सोच रखा है यह दिन जीवन की शेष बचे दिनों में सबसे सर्वश्रेष्ठ है  ।

Amit Srivastava

IIT Bombay & JNU alumnus, Hindu, Student of Ved and heritage of Bharat, Thinker and Executor, Participant and Observer, interested in social work and politics, writes on Self-help, personal development and societal awareness.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER