भारतीय बाजार में आयी सुपरफास्ट कार

भारत की सड़कों पर एक नई सुपरफास्ट SUV उतने वाली है। इस कार की खास बात यह है कि ये 3.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। ये कार है लैम्बोर्गिनी की उरस (Urus), जो भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है।

इटली की ऑटोमोबाइल कंपनी लैम्बोर्गिनी ने इस कार के साथ अपनी दुसरी SUV लॉन्च की है। Urus में 4.0 लीटर ट्विन टर्बो इंजन लगा है। ये इंजन 850Nm के पीक टॉर्क के साथ मैक्सिमम 641 hp की पावर है देता है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगा है। इन खूबियों के कारण ही ये कार 3.6 सेकंड में ही 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। 305 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ ये कार अब तक की सबसे तेज स्पीड कार है। भारत में इस कार की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है और अब तक कई कारें बुक हो गई हैं। लोम्बोर्गिनी की ये भारतीय बाजार में दुसरी एसयूवी है। इससे पहले कंपनी में LM002 SUV मॉडल की कार भारत में उतारी थी।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER