सभी रेलवे स्टेशनों पर होगी मुफ्त इंटरनेट की सुविधा

डिजिटल इंडिया की तरफ हमारे कदम तेजी से बढ़ रहे हैं। अब देश के हर रेलवे स्टेशन को इंटरनेट से जोड़ने पर काम शुरु हो गया है। मार्च 2019 तक आप देश के सभी करीब 8500 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

केंद्र सरकार ने शहरों और गांवों के सभी रेलवे स्टेशनों को वाई-फाई सेवा से जोड़ने के लिए 700 करोड़ की योजना तैयार की है। रेलवे ने डिजिटल इंडिया के तहत शुरुवात में 1200 ऐसे बड़े स्टेशनों का चयन किया है जहां पर लोगों की ज्यादा भीड़-भाड़ रहती है। इसके अलावा 7300 अन्य रेलवे स्टेशनों का भी चयन किया गया है जहां लोगों को जल्द वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी। रेलवे की इस मुफ्त इंटरनेट सुविधा का लाभ यात्रियों के साथ-साथ अन्य लोग भी ले सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा के साथ डिजिटल बैंकिंग, आधार अपडेट जैसी अन्य ऑनलाइन सुविधाएं भी दी जाएंगी। फिलहाल देश के 216 बड़े रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा मिलने लगी है, जहां करीब 70 लाख लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा मार्च 2018 तक 600 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे मार्च 2019 तक सभी 8500 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा देने की तैयारी में है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER