चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रहा है भविष्य का सुपरस्टार, वसीम अकरम ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

वसीम अकरम

आईसीसी टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया है। तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन के शानदार 103 रनों की बदौलत 315 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम केवल 208 रन ही बना सकी। इस बड़ी जीत के साथ साउथ अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता आसान हो गया है।

मैच में दक्षिण अफ्रीका के ओपनर रयान रिकेल्टन ने शानदार 103 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में रिकेल्टन ने 7 चौके और एक छक्के लगाने में सफलता हासिल की। रिकेल्टन का वनडे में यह पहला शतक है। बता दें कि, रिकेल्टन के शतक लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं, रिकेल्टन की बल्लेबाजी को देखकर वसीम अकरम ने रिएक्ट किया है। पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज ने माना है कि साउथ अफ्रीकी टीम को भविष्य का सुपरस्टार मिल चुका है।

दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर को लेकर बातचीत करते हुए वसीम अकरम ने कहा कि, रयान रिकेल्टन ने काफी कम समय में अपनी पहचान बना ली है। देखिए उसने टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है और अब उसने वनडे में भी शतक लगा दिया है। टी-20 में उसने अच्छे रन बनाए हैं। ऑल राउंड खेल से उनसे खुद को साबित कर दिया है। रयान रिकेल्टन के रूप में विश्व क्रिकेट को एक नया भविष्य का सुपरस्टार मिल चुका है।

मैच की रिपोर्ट

बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका की ओर से रयान रिकेलटन 103, टेंबा बावुमा 58, डुसैन 52 और मार्करम ने 52 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने दो विकेट झटके। फजल फारूकी, नूर और अजमातुल्ला को एक-एक विकेट मिला। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा 3, लुंगी नगीदी 2, वियान मुल्डर 2, केशव महाराज और मार्को यानसन को एक-एक विकेट मिला।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER