साल 2024 में कई फिल्मों और वेब सीरीज ने दर्शकों का मनोरंजन किया। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड कायम किए।
हालिया रिलीज पुष्पा 2 जो साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा का सीक्वल है। यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। खैर पुष्पा 2 की सफलता के बाद अब फैंस को दूसरी हिट फिल्मों के सीक्वल का इंतजार है। इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्में शामिल हैं। आइए देखें पूरी लिस्ट…
बागी 4
टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 का पोस्टर कुछ दिन पहले ही सामने आया था। इस फिल्म के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। अब इसका चौथा पार्ट रिलीज होगा। इस फिल्म को अगले साल 5 सितंबर, 2025 को रिलीज किया जाएगा।
हाउसफुल 5
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल के पिछले 4 पार्ट रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म का पांचवा पार्ट पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। यह फिल्म अगले साल 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
वेलकम 3
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम तो आपको याद ही होगी। कटरीना कैफ, नाना पाटेकर और अनिल कपूर स्टारर अक्षय की फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। इसका दूसरा पार्ट भी ठीक ठाक गया। अब इसका तीसरा पार्ट वेलकम टू जंगल अगले साल 2025 में आएगा।
रेड 2
अजय देवगन की फिल्म रेड साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का सीक्वल अगले साल 2025 में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी।
जॉली LLB
जॉली LLB के अब तक दो पार्ट आ चुके हैं। फिल्म के पहले पार्ट में अरशद वारसी नजर आए थे, जबकि दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार थे। अब फिल्म के तीसरे पार्ट में अक्षय और अरशद दोनों ही नजर आएंगे। फिल्म 11 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी।