साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो गया है। इस महीने का आगाज होते ही हर किसी को क्रिसमस और न्यू ईयर का इंतजार होने लगता है। क्रिसमस के मौके पर ज्यादातर लोग घूमने-फिरने की प्लानिंग करते हैं।
ट्रैकिंग लवर्स के लिए बेस्ट है कसोल
कसोल कई ट्रैकिंग ट्रेल्स और ऐडवेंचर एक्टिविटीज के लिए फेमस है। ट्रैकिंग का शौक रखने वाले लोग खीरगंगा, मलाणा और तोश जैसी नजदीकी जगहों पर जाकर ट्रैकिंग शुरू कर सकते हैं। इन ट्रैकिंग के रास्तों पर हिमालय की चोटियों और अल्पाइन घास के मैदानों के सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। क्रिसमस के दौरान भी यहां पर लोग ट्रैकिंग के लिए जाते हैं।
कसोल में कैसा होता है क्रिसमस सेलिब्रेशन
क्रिसमस और न्यूईयर के समय पर कसोल में खूब पार्टीज होती हैं। ये पार्टीज अलग-अलग तरह की होती है। जहां कहीं म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन होता है तो कहीं पर साइलेंट डीजे पार्टी की जाती है। इस दौरान आपको कसोल में सबसे ज्यादा कपल्स दिखाए देंगे। इस समय पर आप यहां के जीवंत कैफे में लोकल खाने का आनंद ले सकते हैं। अगर आप दिसंबर के महीने में कसोल जा रहे हैं तो पहले से बुकिंग कर लें। क्योंकि इस समय यहां पर अधिकतर होलट फुली बुक होते हैं।