दबंग” की अगली फ्रेंचाइजी यानी कि “दबंग 4” को लेकर एक नई अपडेट सामने आ रही है। आइए फिर बिना देर किए आपको भी जानकारी दे देते हैं। वैसे याद तो होगा ही, क्योंकि चुलबुल पांडे नामक किरदार सलमान खान द्वारा निभाए गए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वालों किरदारों में से एक जो है। चुलबुल पांडे के किरदार में सलमान खान अपने फैंस का खूब मनोरंजन कर चुके हैं। एक बार नहीं, वो भी तीन बार। वहीं अब “दबंग” की अगली फ्रेंचाइजी यानी कि “दबंग 4” को लेकर एक नई अपडेट सामने आ रही है, आइए फिर बिना देर किए आपको भी जानकारी दे देते हैं।
हिट फिल्मों में से है एक
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म “दबंग” उनकी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की अब तक तीन फ्रेंचाइजी आ चुकी है, वहीं अब जो खबर सामने आई है, उसके मुताबिक मेकर्स चौथी फ्रेंचाइजी के लिए भी कमर कस चुके हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान की “दबंग 4” के लिए निर्देशक का नाम भी तय कर लिया गया है। आइए आपको आगे बताते हैं कि “दबंग 4” के लिए किस डायरेक्टर से बातचीत चल रही है।
खास बात
जानकारी के अनुसार सलमान खान की “दबंग 4” की कमान साउथ निर्देशक एटली कुमार संभालने वाले हैं। एटली शाहरुख खान की फिल्म “जवान” को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं। एटली का काम तो आप सभी “जवान” में देख ही चुके हैं, अब यदि ये बात सच होती है तो यकीनन “दबंग 4” को सुपरहिट होने से कोई नहीं रोक सकता। बताते चलें कि एटली इस वक्त वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म “बेबी जॉन” को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, जो 31 मई को रिलीज हो रही है।
इस साल आया था पहला पार्ट
बता दें कि अभिनेता सलमान खान की “दबंग” साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, इसके बाद साल 2012 में “दबंग 2” आई थी, इसे भी दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। साल 2019 में “दबंग” की तीसरी फ्रेंचाइजी रिलीज हुई, जो बाकी दोनों की अपेक्षा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि इसके बावजूद दर्शक “दबंग” की अगली फ्रेंचाइजी का बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार कर रहें हैं, उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स फिल्म का आधिकारिक ऐलान करेंगे।