अगर आप भी मानसून के दौरान खुलकर घूमने का मजा लेना चाहते हैं और अलग-अलग जगहों पर घूमने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहते। तो ऐसे में अगर आप भी मॉनसून के दौरान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइये जानते है इसके बारें में।
खास बात
सबसे पहले तो अगर आपको समुद्र तट पर घूमना पसंद है तो आप बारिश में इसका आनंद नहीं ले पाएंगे। क्योंकि, आपके समुद्र तट के चारों ओर कीचड़ है। तो आप वहां घूमने के लिए नहीं जा सकते। मानसून के दौरान ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग जैसे साहसिक खेल न करें। कई स्थानों पर मानसून के दौरान भी चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ता है और भूस्खलन का खतरा हिल स्टेशनों पर जाना भी खतरनाक बना सकता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आपको मानसून में घूमने के लिए किसी डेस्टिनेशन का चुनाव करना चाहिए।
ये चीजें रखें अपने साथ
अगर बरसात के मौसम में घूमने जा रहे हैं तो आपके पास जरूरी चीजें जरूर होनी चाहिए। इसमें आपको बारिश में भीगने से बचाने के लिए एक छाता और एक रेनकोट शामिल है। बारिश में भीगना हर किसी को पसंद होता है लेकिन, रोजाना बारिश में भीगने से आपकी सेहत खराब हो सकती है और आपकी यात्रा भी बर्बाद हो सकती है। इसके लिए आपको छाता और रेनकोट दोनों अपने साथ रखना चाहिए।
साथ में ये लेकर करें यात्रा
यह तो हम सभी जानते है कि बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए यदि संभव हो तो अपना भोजन और पानी स्वयं लेकर यात्रा करें। स्ट्रीट फूड खाने से बचें। मौसमी फल, हल्का या फास्ट फूड लेकर यात्रा करें। जो आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।