पत्तागोभी के बनाएं टेस्टी पराठें, इन चीजों के साथ देगा मजा, पढ़िेये

पत्तागोभी के बनाएं टेस्टी पराठें, इन चीजों के साथ देगा मजा, पढ़िेये

वैसे तो हम सभी जानते है कि पत्तागोभी की सब्जी का स्वाद बेहद जबरदस्त लगता है। जहां लोग सब्जी के साथ-साथ इसके पराठे का टेस्ट लेना भी पसंद करते हैं। जहां यह अचार एवं रायते के साथ इन पराठों का टेस्ट बहुत जबरदस्त लगता है। यदि आपके फ्रिज में रात की बची हुई पत्तागोभी की सब्जी बची है तो आप प्रातः इसके पराठे बनाकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इन मजेदार पराठों की रेसिपी। जो बनाने में बहुत ही आसान होते है।

पराठे बनाने के लिए सामग्री

  • 200 ग्राम आटा
  • 1 चम्मच नमक
  • तेल जरूरत के अनुसार
  • पत्तागोभी की बची हुई सब्जी

पत्तागोभी की सब्जी से पराठे बनाने की विधि:-

पत्ता गोभी की सब्जी के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर तवा चढ़ाकर गर्म कीजिए तथा इस पर सब्जी डालकर दबादबाकर सुखा लीजिए। अब एक बड़े बाउल में आटा, नमक डालकर गुनगुने पानी से आटा गूंथ लें। आटे के ऊपर हल्का तेल लगाएं एवं 10-15 मिनट तक सेट होने रख लें। तय वक़्त के बाद आटे की एक लोई बना लें तथा हल्का आटा लगाकर लोई को थोड़ा बेल लें। फिर इसमें सब्जी की 1 चम्मच डालकर भर दें। अब हल्के हाथों से बेलना शुरू करें। बेलने के पश्चात् पराठे को तवे पर डाल दें। जब दोनों ओर से पराठा सिक जाए को हल्का सा तेल लगाकर सेंक लें। तेल कम ही लगाएं क्योंकि सब्जी भी आपकी तेल में बनी होगी। रायता के साथ गर्मागर्व पराठे का आनंद उठाएं।

Summary
पत्तागोभी के बनाएं टेस्टी पराठें, इन चीजों के साथ देगा मजा, पढ़िेये
Article Name
पत्तागोभी के बनाएं टेस्टी पराठें, इन चीजों के साथ देगा मजा, पढ़िेये
Description
वैसे तो हम सभी जानते है कि पत्तागोभी की सब्जी का स्वाद बेहद जबरदस्त लगता है। जहां लोग सब्जी के साथ-साथ इसके पराठे का टेस्ट लेना भी पसंद करते हैं।
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER