Dell ने लॉन्च की हाई परफॉरमेंस नोटबुक सीरीज

Dell नोटबुक

कम्प्यूटर क्षेत्र की मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी Dell ने भारत में नोटबुक की नई रैंज लॉन्च की है। कंपनी ने Inspiron सीरीज में तीन अल्ट्रा स्लीक मॉडल के नोटबुक पेश किए हैं, ये नोटबुक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।Dell नोटबुकटेक्सास की कंपनी Dell ने भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए बेहतरीन टेक्नोलॉजी के साथ नोटबुक के नए मॉडल लांच किए है। कंपनी ने नोटबुक के ‘Inspiron 13 7000 2-in-1’, ‘Inspiron 15 7000′ और Inspiron 13 5000’ तीन मॉडल पेश किए हैं। Inspiron 13 7000 नोटबुक में 256 GB SSD और 1 TB HDD स्टोरेज के साथ 9 घंटे का बैटरी बैकअप दिया गया है। ये तीनों नोटबुक i5 और i7 वैरिएंट में उपलब्ध हैं। Inspiron 13 7000 का i5 वैरिएंट 76,290 रुपए और i7 96,190 रुपए की कीमत में मिलेगा। जबकि ‘Inspiron 15 7000’ की कीमत i5 के साथ 77,190 रुपए और i7 88,690 रुपए रखी गई है। वहीं Inspiron 13 5000 मॉडल 60,690 और 75,790 में उपलब्ध है। कंपनी ने तीनों मॉडल्स को हाई परफॉरमिंग डिवाइस के तौर पर पेश किया है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER