बिहार है देश का खूबसूरत हिल स्टेशन, घूमने लायक है कई जगह, जानियें

बिहार है देश का खूबसूरत हिला स्टेशन, घूमने लायक है कई जगह, जानियें

बिहार की बात करें तो यह बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन का जिक्र आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में हिमालयी राज्यों का नाम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार में देश के कई खूबसूरत हिल स्टेशन भी हैं। जी हां, अगर आप बिहार घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ जगहों पर जाकर आप किसी और हिल स्टेशन पर जाने का ख्याल अपने दिमाग से निकाल सकते हैं। वहीं, इस जगह पर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद मिलता है।

खूबसूरत रामशिला पहाड़ी

क्या आपको ये पता है कि बिहार में गया से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित रामशिला पहाड़ी प्रकृति के खूबसूरत नजारों के लिए जानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम ने इसी स्थान पर अपने पूर्वजों का पिंडदान किया था। जिससे रामशिला पहाड़ी पर भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी का मंदिर भी मौजूद है। और इस हिल स्टेशन को घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक का है। जहां जाने पर बहुत ही आनंद आता है।

सुंदर गुरपा हिल स्टेशन

जानकारी के अनुसार गुरपा हिल स्टेशन बिहार के गया जिले में स्थित है। गुरपा हिल स्टेशन को स्थानीय भाषा में कुक्कुटपदगिरी भी कहा जाता है। जहां कई मनमोहक नजारों से भरे इस हिल स्टेशन पर आप कई खूबसूरत मंदिरों और बौद्ध मठों की सैर भी कर सकते हैं। वहीं, जुलाई और अगस्त के महीने गुरपा हिल स्टेशन घूमने के लिए उपयुक्त हैं। जो अच्छा समय माना जाता है।

जाना-माना प्रागबोधी हिल स्टेशनु

वहीं, प्रागबोधी हिल स्टेशन को स्थानीय भाषा में धुंगेश्वर कहा जाता है। माना जाता है कि ज्ञान प्राप्ति से कुछ समय पूर्व महात्मा बुद्ध ने प्रागबोधी हिल स्टेशन स्थित एक गुफा में साधना की थी। जिससे आप यहां कई स्तूप भी देख सकते हैं। वहीं प्रागबोधी हिल स्टेशन की यात्रा आप अक्टूबर से फरवरी के बीच कभी भी कर सकते हैं।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER