बात करें अगर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर की तो नए साल की शुरुआत से पहले करीब 25 लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। जानकारी के लिए बता दें कि बांके बिहारी मंदिर का पिछले साल ये आंकड़ा 18 लाख श्रद्धालुओं का था। इसी सबके मद्देनजर मथुरा प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां चाक-चौबंद करनी शुरू कर दी हैं।
जारी हो गई नई गाइड़लाइन
जहां यह उम्मीद है कि 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक करीब 15 लाख श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन आएंगे। बता दें कि इसको लेकर बांके बिहारी मंदिर की तरफ से नई गाइडलाइन भी जारी की गई है। जहां वृंदावन आने वाले भक्त बांके बिहारी के दर्शन के बाद दूसरे मंदिरों की ओर जाते हैं। जिसके लिए मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए गाइड लाइन जारी की है।
इस गेट से होगा प्रवेश
वहीं, मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि दर्शन करने के लिए आते समय भक्त वन वे के जरिए ही आएंगे। 2 और 3 नंबर गेट से मंदिर में प्रवेश रहेगा। वहीं, बाहर जाने के लिए 1 और 4 नंबर गेट का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि पहले आने वाले गेट से ही श्रद्धालु बाहर भी निकले जा रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। साथ ही नई गाइडलाइन के मुताबिक श्रद्धालु किसी तरह का कीमती सामान लेकर या फिर जूते चप्पल पहनकर मंदिर की ओर न आएं।
खास बात
क्योंकि भक्त जिस गेट से मंदिर के अंदर आएंगे फिर उस गेट से बाहर नहीं निकल पाएंगे। श्रद्धालु इस तरह परेशानी से बच सकते हैं। मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार कहा कि भीड़ के दौरान मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अपने साथ बुजुर्ग, बीमार और बच्चों को लाने से बचे। क्योंकि मंदिर परिसर छोटा है।