जैसा कि हम सभी जानते है कि क्रिसमस का त्यौहार आने को हैं। जहां ऐसे मेें लोग जमकर मजा करते है। जिसमें घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता हैं। वहीं, ऐसे मौके पर मेहमानों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जाती हैं। देखा जाता हैं कि अधिकतर घरों में प्लास्टिक फर्नीचर जैसे कुर्सियां, स्टूल आदि का इस्तेमाल बैठने के लिए किया जाता हैं।
खास बात
समय के साथ प्लास्टिक फर्नीचर पर हमारी नजर जाती है तो उस पर दाग लग जाते हैं और यह काला दिखने लगता हैं जो आपको मेहमानों के सामने शर्मिंदा कर सकता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इनकी सफाई की जाए। जिससे वह चमकती रहे। प्लास्टिक फर्नीचर की सफाई करना थकाने वाला काम हैं। आइये जाने कि कैसे आप कैसे अपने प्लास्टिक फर्नीचर को साफ कर सकते है।
दागों पर करें स्प्रे
सबसे पहले प्लास्टिक के फर्नीचर की सफाई करने के लिए थोड़ा ब्लीच लें और इसमें बराबर मात्रा में पानी मिला कर एक बोतल में भर लें और फर्नीचर पर लगे दागों पर स्प्रे करें। स्प्रे करने के बाद फर्नीचर को 5 से 10 मिनट के लिए धूप में रख दें। इससे फर्नीचर पर लगे दाग साफ होने लगेंगे। जिससे आपका प्लास्टिक फर्नीचर साफ हो जाएगा।
मिनटों में छुट जाएंगे दाग
वहीं, हम देखते है कि प्लास्टिक की कुर्सियों पर लगातार बैठने की वजह से कई बार काले दाग जम जाते हैं। जो डिटर्जेंट से साफ करने पर भी नहीं जाते। इसके लिए आप एक कॉटन में नेल पेंट रिमूवर डिप करें और उसे दाग वाले स्थान पर रब कर छुड़ाएं। बता दें कि मिनटों में कुर्सियों पर मौजूद दाग छूट जाएंगे। हालांकि, नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल हर जगह ना करें, सिर्फ उन्ही जगह पर करें, जहां जिद्दी दाग जमे हुए हैं। जो कुछ देर में हट जाएंगे।
