दृश्यम 2 की बेहतरीन सफलता के बाद अजय देवगन वाराणसी पहुंचे दर्शन करने, जानियें

दृश्यम 2 की बेहतरीन सफलता के बाद अजय देवगन वाराणसी पहुंचे दर्शन करने, जानियें

अजय देवगन अपनी चर्चित फिल्म दृश्यम 2 की बेहतरीन सफलता और अपनी अपकमिंग फिल्म भोला के लिए वह काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन करने वाराणसी पहुंचे। जिसकी खुद अजय ने सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा की तस्वीर साझा की ह। जिसमें उन्हें बाबा विश्वनाथ के चरणों में पूजा अर्चना करते देखा जा सकता है। अजय देवगन ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, “काशी विश्वनाथ के दर्शन। लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा था।”

इतने करोड़ रूपये का कर चुकी कारोबार

जानकारी के लिए बता दें कि ‘दृश्यम 2’ की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जल्दी ही थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले सप्ताह में ही 100 करोड़ रुपए के कलेक्शन को पार कर चुकी इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को लगभग 7.50 करोड़ रुपए की कमाई की। जहां खास बात यह है कि फिल्म की दूसरे शुक्रवार के दिन की कमाई वरुण धवन स्टारर ‘भेड़िया’ के ओपनिंग कलेक्शन से ज्यादा है। जो इस शुक्रवार यानी 18 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘भेड़िया’ का ओपनिंग कलेक्शन लगभग 6-7 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

टीजर हुआ रिलीज

बता दें कि अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म में अजय का दमदार अवतार ऑडियंस को काफी पसंद आया है। जहां अजय बहुत ही दमदार अंदाज में नजर आ रहे है। अजय देवगन के निर्देशन और उन्हीं के बैनर तले बन रही इस फिल्म में वे टाइटल कैरेक्टर निभा रहे हैं।

इस फिल्म का है रीमेक

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के लखनऊ की पृष्ठभूमि पर केन्द्रित है। हालांकि, पूरी कहानी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी लेकिन ‘भोला’ 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई। जानकारी के अनुसार तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। जहां यह अजय की अपकमिंग फिल्म 30 मार्च के दिन सिनेमाघरों में आ रही है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER