भारत में इस समय शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। जहां भारत में सभी जगहों पर अलग-अलग रिवाज से शादियां होती है। तो वहीं, लोग अपनी लाइफ पार्टनर के साथ कहीं ऐसी जगह घूमने के बारे में सोचते है जो बहुत ही सुंदर और लाजवाब जगह साबित हो। आपको जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर महीने के शुरूआत में यहां यह सीजन शुरू होता है और मई जून तक शादियां चलती है। तो ऐसे में आपकी भी शादी है तो आप भी अपने हनीमून के लिए के लिए इन जगहों पर जा सकते है और अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते है। जो बहुत ही बेहतरीन जगह साबित हो सकती है।
पहाड़ियों की रानी दार्जिंलिंग
आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ हनीमून के लिए दॉर्जिलिंग जा सकते है। यहां आपकों घूमने के साथ अपने पार्टनर के साथ अकेले रहने का मौका भी मिलेगा। दॉर्जिलिंग को पहाडियों की रानी भी कहा जाता है। ऐसे में शादी के बाद आप पार्टनर के साथ दॉर्जिलिंग में चाय के बागान में साथ ही एंजोय कर सकते है।
नेचुरल ब्यूटी ऊटी
अगर यदी आप हिल स्टेशन जाना चाहते है तो शादी के बाद आप हनीमून के लिए ऊटी जा सकते है। यहां आपकों नेचुरल ब्यूटी को एक्सप्लोर करने का मौका तो मिलेगा ही साथ-साथ में खूबसूरत नजारों का भी दीदार कर सकते हैं। जो आपको एक अलग ही आनंद देगी।