इसका भी किया जाता है उपयोग
मखाना लड्डू बनाने के लिए सामग्री
- मखाना – 250 ग्राम
- काजू – 7-8
- बादाम – 7-8
- ठंडा दूध – जरुरत के मुताबिक
- चीनी – 4 टी स्पून (स्वादानुसार)
- देसी घी – 3-4 टेबलस्पून
- नारियल बूरा – 4 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले मखाना लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें मखाने डालकर तलें। मखाने तब तक फ्राई करें जब तक कि उनका रंग हल्का गुलाबी न हो जाए। इसके बाद एक प्लेट में मखाने निकाल लें। इसके बाद इसी कड़ाही में थोड़ा सा घी और डालकर उसमें काजू और बादाम डालकर रोस्ट कर लें. रोस्ट होने के बाद इन्हें भी एक बाउल में निकाल लें।
स्वादानुसार मिलाएं चीनी
फिर इसके बाद अब मिक्सर जार में मखाने, काजू और बादाम डालकर तीनों को दरदरा पीस लें। इसके बाद इस मिश्रण को एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें। अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर, नारियल बूरा, स्वादानुसार चीनी डालकर मिलाएं। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा देसी घी डालते हुए इस मिश्रण को ठीक से एकसार करते जाएं। मिश्रण में इतना घी मिलाना है कि जिससे लड्डू आसानी से बंध सकें। इसके बाद मिश्रण में थोड़ा सा ठंडा दूध मिला दें। आपका लड्डू तैयार है।