Flipkart Big Billion Days Sale 2022 होने जा रही शुरू, जल्द उठाएं फायदा

Flipkart Big Billion Days Sale 2022 होने जा रही शुरू, जल्द उठाएं फायदा

देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart  जो सभी प्रकार प्रोडक्ट ऑनलाइन माध्यम से लोगो के घर पहुंचाती है। वहीं, Flipkart लगातार अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर सेल निकालता रहता है। तो इसी कड़ी में साल की सबसे बड़ी सेल फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल Flipkart Big Billion Days Sale 2022 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है।  आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट की ये सेल 23 सितंबर 2022 के दिन शुरू होगी। इस साल ये सेल 7 दिनों तक चलेगी।

इन चीजों पर मिलेगा ऑफर्स

बता दें कि फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होने वाली इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉचेस और गेमिंग कंसोल्स पर जबरदस्त ऑफर्स दिए जाएंगे। जहां इस सेल के दौरान विभिन्न कैटेगरीज और उत्पादों की टॉप एंड लाइन में 130 बिग बिलियन डेज स्पेशल देखने को मिलने वाले हैं। वहीं, फिल्पकार्ट पर शुरू किये जाने वाले इस सेल में आपको हर दिन कुछ न कुछ क्रेजी डील्स देखने को मिलेंगे। इस क्रेजी डील के तहत अगर आप रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे शॉपिंग करते हैं तो अलग से ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे।

दिया जाएगा डिस्काउंट ऑफर

जानकारी के अनुसार फ्लिपकार्ट द्वारा जारी की जाने वाली इस सेल में एक्सीस बेंक, एसबीआई समेत अन्य के क्रेडिट कार्ड पर बंपर डिस्काउंट के ऑफर देखने को मिलेगा। वहीं फ्लिपकार्ट पे लेटर पर भी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पेटीएम और वॉलेट के जरिये ट्रांजैक्सन पर 10 प्रतिशत की सुनिश्चित बचत आराम से की जा सकेगी।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER