भारत के जाने-माने खिलाड़ी और एक दिवसीय और टी-20 टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राबिन उथप्पा ने बुधवार के दिन क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने का एलान कर दिया। जहां राबिन उथप्पा ने ट्वीट के जरिए कहा कि “अपने देश और कर्नाटक राज्य का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत सम्मानजनक क्षण रहा हैं। एक न एक दिन हर किसी को सन्यास लेना ही होता है और कृतज्ञ हृदय के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।”
यहां से करी थी कैरियर की शुरूआत
बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज उथप्पा ने भारतीय टीम के लिए 46 एकदिवसीय और 13 टी-20 मुकाबले खेले है। हालांकि, वह भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाने में असफल रहे है। वहीं, उथप्पा ने नौ अप्रैल 2006 को गुवाहटी के नेहरू स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतर कर अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत करी थी।
रह चुके है इसके सदस्य
हालांकि, उनका आखिरी एक दिवसीय मुकाबला 14 जुलाई 2015 के दिन हरारे में जिमबाववे के खिलाफ था। उथप्पा ने 25.94 की औसत से 46 अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैचों में भारत के लिये 934 रनों का योगदान दिया जिसमें उनके पदार्पण मैच के 86 रन शामिल हैं। कर्नाटक की विस्फोटक बल्लेबाज उथप्पा ने अपने टी-20 करियर की शुुरूआत 13 सितंबर 2007 को स्काटलैंड के खिलाफ की जबकि अंतिम टी-20 मुकाबला 19 जुलाई 2015 को हरारे में जिंबाववे के खिलाफ खेला था। वह 2007 टी-20 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य भी रह चुके है।
लगा चुके है इतने चौके और छक्के
जानकारी के लिए बता दें कि उथप्पा ने अपने टी-20 करियर में 118 के स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाये है। उथप्पा ने एकदिवसीय और टी-20 मैचों में कुल 1183 रन बनाए। आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिये उथप्पा पंसदीदा खिलाड़ी रहे है।
मुबंई इंडियन का साथ निभाकर उन्होने अपने आईपीएल करियर का आगाज किया मगर इस बीच उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स और रायल चैलेंजर बैंगलोर की टीम ने उन्हें पसंद कर अपनी टीम में आने का मौका दिया। बता दें कि उन्होंने 205 आईपीएल मैचों में 130.25 के स्ट्राइक रेट से 4959 रन बनाये हैं। जिसमें उनके 481 चौके और 182 छक्के हैं कि उनका खेलने का अंदाज विस्फोटक बल्लेबाज की तरह हमेशा से रहा है।