खाने में बनाएं बेहतरीन बूंदी की कढ़ी, आएगा अलग स्वाद

खाने में बनाएं बेहतरीन बूंदी की कढ़ी, आएगा अलग स्वाद

कढ़ी एक ऐसा खाना जिसे दुनिया भर में बहुत से लोग कढ़ी खाना पसंद करते हैं। तो अगर आप भी कढ़ी खाना पसंद करते है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बूंदी की कढ़ी बना सकते हैं। जो बनाने में आसान है और खाने में बहुत ही बढ़िया मजा देती है। जो खाने में एक अलग स्वाद देती है।

सामग्री

  • बेसन – 200 ग्राम (2 कप)
  • दही – 400 ग्राम (2 कप)
  • जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
  • मेथी दाना – 1/2 छोटा चम्मच
  • हींग – 2 चुटकी
  • हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • हल्दी – 1/3 चम्मच
  • लाल मिर्च – 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक – स्वादानुसार (छोटी चम्मच एड करें)
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
  • तेल – बूंदी तलने के लिए

बूंदी बनाने की विधि-

बूंदी कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छान कर एक प्लेट में निकाल लें। अब पानी डालकर पकोड़े के घोल जैसा घोल बना लें। ध्यान रहे कि घोल को इस तरह से घोलें कि गुठली न पढ़े। बेसन के घोल को 2 बराबर भागों में बाँट लें। अब दही लें। फेटी हुई दही में बेसन के घोल का एक भाग डालें और 1. 2 लीटर (6 कप भरा हुआ) पानी डालें और कढ़ी का घोल बनाकर रख दें। अब बचे हुए बेसन को बहुत अच्छे से फेंकना है ताकि बेसन में हवा के बुलबुले दिखाई देने लगें।

ब्राउन होन तक करें फ्राई

अब इसके बाद पैन में करीब 250 ग्राम तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद छेद वाली कल्ची के ऊपर 1 बड़ा चम्मच बेसन का घोल रखें और कलची को कढ़ाई के किनारे से थपथपाएं, और गरम तेल में बूंदी को निकाल लें। इसके बाद कढाई के ऊपर से पिसी हुई कलची को निकाल लें। अब दूसरी कलछी की सहायता से बूंदी को हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें, प्लेट में निकाल लें। इसके बाद कलछी के ऊपर बेसन का घोल डाल दीजिए, कढ़ाई में बूंदी को निकाल कर तल लीजिए और साथ ही निकाल लीजिए। आखिर में इसी तरह से सारी बूँदियां फ्राई कर लें और प्लेट या कप में रख लें।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER