उत्तराखंड में करिए ये जगह का दीदार, सैलानियों की नजर से है दूर

उत्तराखंड में करिए ये जगह का दीदार, सैलानियों की नजर से है दूर

पहाड़ों जैसी जगह की बात करें यहां लगभग सभी का घूमने का मन करता है। इसलिए तो यह हजारों सैलानी यहां उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से सैर करने के लिए यहां पहुंचा करते है। बता दें कि यह बहुत कम ही सैलान घूमने के लिए पहुंच पाते है। बता दें कि उत्तराखंड की एक ऐसी जगह है जो आज भी सैलानियों की नज़र से दूर है। जिस पर सभी सैलानियों की नजर नहीं जा पाती है।

खास बात

जी हां, आज बात कर रहे हैं उत्तराखंड में मौजूद बाजपुर के बारे में। बता दें कि उत्तराखंड की यह जगह कई अलौकिक जगहों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में हसीन वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बाजपुर घूमने के लिए ज़रूर जा सकते है। आइये जानते है वो जगह के बारें में।

बाजपुर का नेहरु पार्क

हम बात करें अगर बाजपुर की तो यह जगह घूमने के लिए नेहरु पार्क एक बेहतरीन जगह है। कहा जाता है कि जो भी सैलानी बाज़पुर में घूमने के लिए पहुंचते है। वो सबसे पहले नेहरु पार्क ही घूमने के लिए पहुंचता है। पहाड़ों के बीच में मौजूद यह पार्क एक नहीं बल्कि कई अद्भुत दृश्य के लिए भी प्रसिद्ध मानी जाती है। इस पार्क को आपको ऐसे कई पेड़-पौधे देखने को मिल सकते हैं जो आज के समय में विलुप्त हो चुके हैं।

सुंदर कॉर्बेट वॉटरफॉल

दूसरी जगह है बाजपुर शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर मौजूद कॉर्बेट वॉटरफॉल। यह एक लोकप्रिय स्थान है। खासकर से उन लोगों के बीच काफी फेमस है जो लोग नेचर से प्रेम करते हैं। क्योंकि, यह वॉटरफॉल घने जंगलों के बीच में बसा हुआ है। जो लगभग 20 मीटर की ऊंचाई से जब नीचे की तरफ पानी गिरता है तो इस सुंदर दृश्य को देखते ही बनता है। बता दें कि इस स्थान को पक्षियों का घर भी माना जाता है।

बाजपुर का गुरद्वारा

वहीं, बाजपुर में मौजूद बाजपुर गुरद्वारा भी घूमने के लिए एक लोकप्रिय स्थान हो सकता है। वहीं, यह स्थान भी पहाड़ों से घिरे होने के चलते सैलानियों के बीच काफी फेमस जगह भी  है। ऐसे में अगर आप बाजपुर की यात्रा में किसी धार्मिक जगह घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यहां सुबह शाम लंगर भी लगता है। जहां आप प्रसाद रूप में भोजन कर सकते हैं।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER