उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रारंभिक पात्रता परीक्षा ( UPSSSC PET 2022) के आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वह अब फिर से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर फॉर्म को भर सकते है। जानकारी के लिए बता दें कि 27 जुलाई 2022 अंतिम तारीख है। ऐसे में साइट पर कई कैंडिडेट्स आवेदन नहीं कर पाएं थे। जिसके बाद आयोग ने उन्हें मौका देते हुए तारीख को बढ़ा दी है।
ये रखा गया है शुल्क
बता दें कि जो भी उम्मीदवार प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन करने जा रहे हैं। उनके लिए आवेदन शुल्क 185 रुपए रखा गया है। 31 जुलाई तक उम्मीदवार आवेदन कर लें, क्योंकि इसके बाद तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। वहीं, उम्र सीमा की बात करें तो आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास रखी गई है और उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
मिलेगा सर्टिफिकेट
वहीं, उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट की शुरुआत की है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं और परीक्षा में पास होते हैं और उन्हें जो सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वह तीन साल तक वैलिड यानी मान्य होगा। यानी तीन साल तक आप अलग-अलग भर्तियों के लिए योग्य रह सकेंगे।
खाली पड़े है ये पद
बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के पदों को भरा जाएगा। जिन एग्जाम में PET के स्कोरकार्ड की जरुरत पड़ेगी, उनमें वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, यूपी एएनएम मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग, राजस्व लेखपाल पद, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, आईटीआई अनुदेशक, सम्मिलित तकनीकी सेवा, एक्स-रे टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर असिस्टेंट, राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, गन्ना विभाग में सर्वेयर जैसी वैकेंसी शामिल की गई हैं।