भारतीय व्यंजन की बात करें तो कढ़ी लगभग सभी घरों में बनती है। जो हर किसी को पसंद होती है। यह खाना हर किसी को पसंद होता है। आज के समय में भारतीय व्यंजन में सभी लोग कढ़ी को ज्यादा पसंद कर रहे है। जिसका अपने आप में एक अलग ही स्वाद होता है। ऐसे में अलग-अलग शहरों में कढ़ी बनाने का अपना-अपना तरीका भी शामिल होता है। आज हम बात करने जा रहे है कढ़ी के बारे में कि कैसे आप इसे और स्वादिष्ट बना सकते है।
तेज आंच पर पकाने से बचें
अक्सर लोग बेसन भूनकर ऊपर से दही डालकर कढ़ी को तैयार कर लेते है। ऐसा करने से कढ़ी में ज्यादातर गांठे बन जाती है। जिसका यह परिणाम निकलता है कि स्वाद भी बढ़िया नहीं आता और कढ़ी खराब हो जाती है। इसलिए आपको बेसन और दही को एक बर्तन में घोलकर कड़ाही में डालना है। एक बात का ध्यान रखें कि कढ़ी को हमेशा तेज आंच पर पकाने से बचें। कई बार तेज आंच में करी अच्छे से नहीं पकती है। कढ़ी को हमेशा धीमी आंच पर ही पकाना चाहिए। ऐसा करने से कढ़ी स्वादिष्ट बनती है।
इससे स्वाद हो जाता है खराब
अगर आप भी घर में कढ़ी बनाना चाह रहे है तो मसाले को कम डाले। नहीं तो इसका स्वाद खराब हो जाएगा। इससे कढ़ी का खट्टापन भी गायब हो जाता है। इसके बाद यह सब्जी की तरह दिखने लगेगी। ऐसा करने से कढ़ी का मजा खत्म हो जाता है। हमेशा लोग क्या करते है कि उसमें ऊपर से दोबारा नहीं डालते, ऐसा होने से कढ़ी का स्वाद ज्यादा अच्छा नहीं आता है। आपको बता दें कि कढ़ी को बनाने के बाद उसमें करी पत्ते, हींग, जीरा और सूखी लाल मिर्च का छींटा जरूर रूप से मारे। इससे स्वाद और निखर कर आएगा।