कैटरीना कैफ ने अपकमिंग फिल्म “मैरी क्रिसमस” की शूटिंग की शुरू, सेट से तस्वीर हुई शेयर

कैटरीना कैफ ने अपकमिंग फिल्म “मैरी क्रिसमस” की शूटिंग की शुरू, सेट से तस्वीर हुई शेयर

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अब तक एक से बढ़कर एक फिल्म दे चुकी है। जो दर्शक खूब पसंद भी करते है। आपको बता दें कि हाल ही में कैटरीना ने फिल्म “टाइगर 3” की शूटिंग पूरी करके वापस लौटी है। जहां वह आने के तुरंत बाद कैटरीना ने अपनी एक नई फिल्म “मैरी क्रिसमस” की भी शूटिंग में लग गई है। जहां शुक्रवार के दिन अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर फिल्म “मैरी क्रिसमस” के सेट से एक तस्वीर को लोगो के बीच शेयर किया है। जहां फोटो में आने वाली फिल्म “मैरी क्रिसमस” का क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है।

ये आएंगे नजर

हालांकि, फिल्म “मैरी क्रिसमस” में कैटरीना कैफ के साथ साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति दिक सकते है। जहां इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन के द्वारा किया जा रहा है। दरअसल, कैटरीना ने पिछले साल दिसंबर महीने में ही इस नई फिल्म का ऐलान कर दिया था।

कही ये बात

वहीं, उन्होंने लिखा कि श्रीराम राघवन सर के साथ मैरी क्रिसमस के सेट पर वापस आ गई हूं। मैं हमेशा ही श्रीराम सर के साथ काम करना चाहती थी। जब भी थ्रिलर को पर्दे पर दिखाने की बात आती है तो वह एक मास्टर हैं। उनके साथ जुड़ने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।

इस साल क्रिसमस पर होगी रिलीज

वहीं, इस फिल्म को रमेश तौरानी की टिप्स इंडस्ट्रीज मैचबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत प्रोड्यूस किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दर्शकों के समक्ष रिलीज की जा सकती है। वहीं, इससे पहले कैटरीना रोहित सेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई दी थी। जहां लोगो ने फिल्म को खूब पसंद किया था। जहां अब कैटरीना का कुछ फिल्मे जल्द ही सिनेमघरों में देखने को मिलेगी। जो कब आएगी अभी इसकी तारीख पता नहीं है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER