इस तरह घर पर बिना अंडे का केक बनाकर जन्मदिन को करिए सेलिब्रेट

इस तरह घर पर बिना अंडे का केक बनाकर जन्म दिन को करिए सेलिब्रेट

बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हें केक तो पसंद होता है लेकिन वह बिना अंडे का केक खाना ज्यादा पसंद करते है। दो अगर आपके घर में किसी खास का जन्मदिन नजदीक आ रहा है। तो आप ऐेसे में घर पर बिना अंडे का केक बनाने की सोच रहे है। तो आज हम बताने जा रहे है कि कैसे आप जन्मदिन में घर पर बिना अंडे का चॉकलेट का केक बना सकते है। आइये जानते है।

सामग्री

  1. 250 ग्राम मैदा
  2. 200 ग्रा. कन्डैस्ड मिल्क
  3. 200 ग्राम दूध
  4. 100 ग्राम मक्खन
  5. 100 ग्राम पिसी चीनी
  6. 50 ग्राम कोको पाउडर
  7. 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  8. 1/2 टी स्पून बेकिंग सोडा
  9. 1/4 टी स्पून नमक

इस विधि से तैयार करें केक

केक बनाने के लिए सबसे पहले केक बनाने वाले बर्तन को ले और उसे हल्का सा गर्म कर लें। फिर उसके चारों तरफ मक्खन लगाकर उसे चिकना कर ले। इसके बाद उस बर्तन में मैदा डाले और चारो तरफ फैला ले। अब एक बर्तन में मैदा ले उसमे नमक, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर डालकर अच्छे तरह सो मिक्स कर लें।

मिश्रण में ना आने दे गुठली

इसके बाद इस सारे मिश्रण को छलनी की मदद से एक बार छान ले। अब दूसरा बर्तन ले उसमे घी, चीनी और कंडेंस्ड मिल्क को डालकर अच्छे से मिला दे और एक घोल तैयार कर ले। अब इस घोल को अच्छे से फेट ले और इस घोल में मैदा वाला मिश्रण डाले और अच्छे से फेट ले। एक बात का ध्यान रखें कि मिश्रण में गुठली ना आएँ।

केक वाले बर्तन के कर लें चिकना

फिर मिश्रण में थोड़ा सा दूध डाल ले और अच्छे से फेट ले। आपका केक बनाने का मिश्रण तैयार है। अब एक कुकर ले उसकी तली में नमक बिछा ले और गरम करने के लिए गैस पर रख दे। इसके बाद केक वाला बर्तन ले जिसे पहले ही चिकना करके रखा हुआ है उसमे बना हुआ केक का मिश्रण डाले और फैला ले। अब इस बर्तन को गरम कुकर में रखे और ढक्कन को उल्टा ढककर रख दें।

15-20 मिनट दे पकनें

इस दौरान ढक्कन से सिटी निकाल दे और केक को कुछ देर पकने के लिए छोड़ दे। करीब 15-20 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर देखे आपका केक तैयार हो जाएगा। केक को थोड़ी देर ठंडा होने दें। कुछ देर बाद चाकू से केक को निकाल लें। अब आप केक का आनंद ले सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER