कुछ लोग की आदत होती है कि वह खाना खाने के तुरंत बाद पानी मांगते है। क्या आप ये जानते है कि आयुर्वेद कहता है कि भोजन करने के कम से कम 30 मिनट बाद या भोजन से पहले ही करीब 1-2 गिलास पानी पी लेना चाहिए। आपको बता दें कि भोजन के तुरंत बाद पानी पीना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
कुछ लोग खाना के साथ पीते है पानी
जहां भोजन के तुरंत बाद पानी पीना पाचन से जुड़ी तमाम प्रकार की दिक्कतेे उतपन्न हो सकती है। जहां कुछ लोग की आदत इस प्रकार होती है कि वह भोजन करने के साथ-साथ पानी पीते रहते है। अगर आप लंबे समय से ऐसा कर रहे है तो आपको ऐसा करने से कई तरह की हैल्थ संबंधित दिक्कते हो सकती है। ऐसा करने से इससे पाचन तंत्र में खाना और पानी एक साथ घुल जाते हैं। जिसका कारण यह होता है कि भोजन ठीक तरह से शरीर में पच नहीं पाता।
ये होता खट्टी डकार आने का कारण
वहीं, कुछ लोग जंकफूड और धूम्रपान करते समय पानी पीते है। जो यह आदत खट्टी डकारों का कारण बन जाती है। आपको बता दें कि पेट में एसिड की मात्रा अधिक होने पर वो फूड पाइप के जरिए गले तक पहुंच जाया करती है। जिसके कारण खट्टी डकारें आने लगती है। जिसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है।
इसलिए शरीर में बढ़ जाता है अम्लीय स्तर
हालांकि, भोजन के साथ पानी पीने से पाचक रस और एल्जाइम्स की एकाग्रता में कमी आ जाती है। जिससे शरीर में अम्लीय स्तर बढ़ जाता है और हमारे सीने में जलन जैसी समस्या उतपन्न हो जाती है। जिसे हार्टबर्न भी कहते है।
इस प्रकार बढ़ता है मोटापा
हमारे शरीर में जब खाना ठीक तरीके से पच नहीं पाता तो अपाच्य खाने से बना ग्लूकोज फैट का रूप धारण कर लेता है। जहां भोजन का सीधा संबंध पाचन तंत्र से जुड़ा होता है। जिसके कारण धीरे-धीरे मोटापा बढ़ने लगता है।
