फिल्म की बात करें तो सन् 2022 में कई फिल्म सिनेमाघरों में आने को है। तो ऐसे में फिल्म ‘योद्धा’ की बात करें तो इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी बहुत जल्द नजर आएंगे। जहां इस बात की जानकारी अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की पोस्टर साझा करके दी है। जहां दिशा पाटनी ने इस फिल्म में काम करने के लिए खुशी जाहिर की है।
दिशा के साथ राशि खन्ना भी आएंगी नजर
वहीं, अभिनेत्री दिशा ने इंस्टाग्राम पर ये भी जानकारी दी कि मैं एक्शन से भरे इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। उन्होंने लिखा कि मैं टेक ऑफ करने के लिए तैयार हूं दोस्तों। आपको बता दें कि फिल्म योद्धा में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका के रूप में नजर आने वाले है। जहां साथ में दिशा पाटनी भी किसी अहम रोल में दिखाई देंगी। वहीं, फिल्म योद्धा में दिशा पाटनी के अलावा अभिनेत्री राशि खन्ना भी दिखाई देंगी। जहां अभिनेत्री राशि ने भी इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर खुशी व्यक्त की है।
11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
हालांकि, यह फिल्म के निर्देशक सागर अंब्रे और निर्देशन पुष्कर ओझा कर रहे है। आपको बता दें कि यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जहां इस फिल्म के प्रोडक्शन की बात की जाए तो इसका काम करण जौहर, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। बता दें कि एक्शन से भरपूर यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन की पहली एक्शन फ्रैंचाइजी है।
ओटीट पर भी देखी जा रही फिल्म
आपको बता दें कि 2022 में कई बड़े बजट की फिल्में लाइन में लगी है। जहां कोरोना की स्थिती सही होते ही धीरे-धीरे अब फिल्में रिलीज की जा रही है। जहां लोग अब सिनेमाघर भी पहुंच रहे है और फिल्म देखकर आनंद उठा रहे है। वहीं, साथ-साथ कई फिल्म रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर भी देखने को मिल रही है।
