जो छात्र या छात्राएं ग्रेजुएट किए हो वह नैनीताल बैंक में क्लर्क के करीब 150 पदों पर निकली वैकेंसी पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इसके लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होनी अनिवार्य हैं। तो इसके लिए जल्द अप्लाई करें जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन
आपको बता दें कि भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार नैनीताल बैंक में क्लर्क के करीब 150 पदों पर वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवाएं आवेदन कर सकते है।
इस प्रकार दिए गए है पद
जिसमें से क्लर्क के कुल 75 पद दिए गए है और मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 75 पद दिए गए है।
ये होनी चाहिए योग्यता
जो छात्र या छात्राएं इसके लिए आवेदन करना चाहते है उन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
ये रखी गई है आवेदन करने की अंतिम तिथि
वहीं, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021 तक निर्धारित की गई है।
इतनी होनी चाहिए उम्र सीमा
नैनीताल बैंक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
साइट पर जाकर सीधे कर सकते है आवेदन
वेबसाइट https://www.nainitalbank.co.in/english/recruitment.aspx पर जा कर आप सीधे 31 जुलाई से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
इस प्रकार किया जाएगा चयन
आपको बता दें कि इस परीक्षा में छात्र एवं छात्राओं का चयन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।



