23 जुलाई को डिजनी हॉटस्टार पर आ रही कॉमेडी फिल्म हंगामा 2

23 जुलाई को डिजनी हॉटस्टार पर आ रही कॉमेडी फिल्म हंगामा 2
सन् 2003 में आई कॉमेडी से भरी सुपरहिट फिल्म हंगामा जो फिल्म निर्माता प्रियदर्शन के द्वारा बनाई गई थी। आपको बता दें कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट 18 साल के लंबे अंतराल के बाद हंगामा 2 ढेर सारी मस्ती, उलझनों और मनोरंजन से भरी दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है और बहुत जल्द आप लोग इसे देख सकेंगे। वहीं, यह 23 जुलाई को डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

खास बात

वहीं, इस फिल्म में पहला परिवार है तिवारी का जिसमें एक ईर्ष्यालु पति के साथ शामिल है। एक खूबसूरत पत्नी और कपूर परिवार में है एक सेवानिवृत्त सेना के कर्नल के साथ उनके दो बेटे और पोते-पोतियाँ। जहां फिल्म की कहानी में दिलचस्प मोड़ तब दिखेगा जब एक युवा मासूम लड़की, एक नाजायज बच्चे के साथ दरवाजे पर आ धमकती है। और सवाल उठता है कि – इस बच्चे का पिता आखिर कौन है?

नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी

आपको बता दें कि इस फिल्म में राधे श्याम तिवारी की भूमिका को दोहराते हुए अभिनेता परेश रावल ने हंगामा 2 में अपनी प्यारी पत्नी, अंजलि तिवारी के साथ एक बार फिर दिलचस्प अंदाज़ में नजर आएँगे। अंजलि तिवारी की भूमिका में इस बार दर्शकों का दिल चुराएंगी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा। वहीं, इस अफरातफरी के बीच एक आदर्श बेटे की भूमिका में नजर आएंगे मिज़ान और उनके साथ हैं प्रणिता सुभाष, जो दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक शानदार करियर के बाद हंगामा 2 से बॉलीवुड में दस्तक देंगी।

कॉमेडी किंग जॉनी लीवर भी आएंगे नजर

वहीं, इस फिल्म में भारत के जाने-माने कॉमेडी किंग – जॉनी लीवर के साथ राजपाल यादव और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। पहली बार इनकी तिकड़ी को एक साथ कॉमेडी करते देखना दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

यह है फिल्म की कहानी

इस फिल्म में पेड़ों की हरियाली से भरपूर एक खूबसूरत हिल स्टेशन में बसा कपूर परिवार अपने पुश्तैनी घर में रहता है। जहां कर्नल कपूर यानि आशुतोष राणा अपने परिवार के मुखिया हैं। जिसमें मुख्य रूप से उनका छोटा बेटा आकाश (मीज़ान) और उनके बड़े बेटे के तीन बच्चों के साथ रहते हैं। एक और परिवार है जो इस फिल्म की कहानी का अत्यावश्यक भाग है- तिवारी, जो एक निःसंतान दंपति हैं।

आखिर बच्चे का पिता है कौन

राधेश्याम तिवारी (परेश रावल), एक असफल वकील और उनकी खूबसूरत पत्नी अंजलि तिवारी (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) हैं। कपूर और तिवारी का जीवन तब तक ही सुचारू रूप से चल रहा था जब तक कि एक दिन एक महिला, वाणी (प्रणिता सुभाष) एक नाजायज बच्चे के साथ दरवाजे पर नहीं आ जाती है। अब इस सवाल से मनोरंजन का तड़का फिल्म में तब लगेगा कि आखिर इस बच्चे के पिता है कौन?

Summary
23 जुलाई को डिजनी हॉटस्टार पर आ रही कॉमेडी फिल्म हंगामा 2
Article Name
23 जुलाई को डिजनी हॉटस्टार पर आ रही कॉमेडी फिल्म हंगामा 2
Description
सन् 2003 में आई कॉमेडी से भरी सुपरहिट फिल्म हंगामा जो फिल्म निर्माता प्रियदर्शन के द्वारा बनाई गई थी। आपको बता दें कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट 18 साल के लंबे अंतराल के बाद हंगामा 2 ढेर सारी मस्ती
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER