मनोरंजन जगत के दिग्गज भी मुफ्त वैक्सीनेशन में आए एक साथ,पढ़िये

मनोरंजन जगत के दिग्गज भी मुफ्त वैक्सीनेशन में आए एक साथ,पढ़िये

इस समय जब से देश में कोरोना महामारी आई है तब से देश की रंगत को बिगाड़ कर रख दिया है। तो ऐसें में कोरोना को हारने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत आवश्यक है। इस कारण से देशभर में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया अब तेजी पकड़ रही है। तो ऐसे में आपको बता दें कि कुछ मनोरंजन जगत के दिग्गज भी मुफ़्त वैक्सीनेशन अभियान चलाकर एक साथ आगे आए है।

इन्होंने की है शुरूआत

दरअसल, राजकुमार हिरानी, करण जौहर, महावीर जैन इन तीनों ने मिलकर मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुफ़्त वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत की है। आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी, करण जौहर, महावीर जैन चेंज इन इनिशिएटिव के तहत आर्ट ऑफ लिविंग और ज़ेरोधा, मीडिया और मनोरंजन उद्योग के सदस्यों के लिए एक मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान में एक साथ आगे आए है।

पहले लॉकडाउन में की थी मदद

वहीं, खास बात यह है कि चेंज विदिन फिल्म बिरादरी का सामाजिक इंटरफ़ेस है यह समय-समय पर देश भर में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को करता रहता है। आपको बता दें कि इन्होने ‘आय स्टैंड विथ ह्यूमैनिटी’ नामक एक अभियान को शुरू किया था, जिसमें फिल्म बिरादरी के साथ-साथ आर्ट ऑफ लिविंग ने वर्ष 2020 में पहले लॉकडाउन की शुरुआत में सहयोग किया था और पूरे भारत में राशन किट और फ़ूड पैकेट के साथ करीब 25 लाख से ज्यादा रोजाना हाथ पर कमाई करने वाले परिवारों की सहायता भी की थी।

इस प्रयास में ये लोग आए है साथ में

आपको बता दें कि संजय दत्त सोनाक्षी सिन्हा, कपिल शर्मा, भूमि पेडनेकर, आनंद एल राय, दिनेश विजन जैसे कई जाने-माने सितारें और फिल्म निर्माता इस प्रयास में हिस्सेदारी की। वहीं, अबकी बार चेंज विदिन वर्तमान में मुंबई में उन सभी लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान को आयोजित कर रहा है जिन्हें इसकी बहुत ज्यादा जरूरत है ।

Summary
मनोरंजन जगत के दिग्गज भी मुफ्त वैक्सीनेशन में आए एक साथ,पढ़िये
Article Name
मनोरंजन जगत के दिग्गज भी मुफ्त वैक्सीनेशन में आए एक साथ,पढ़िये
Description
इस समय जब से देश में कोरोना महामारी आई है तब से देश की रंगत को बिगाड़ कर रख दिया है। तो ऐसें में कोरोना को हारने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत आवश्यक है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER