टेलीवीजन के कॉमेडी शो हप्पू की उलटन पलटन में एक नए चेहरे की हो रही ऐंट्री, जानियें

टेलीवीजन के कॉमेडी शो हप्पू की उलटन पलटन में एक नए चेहरे की हो रही ऐंट्री, जानियें

टेलीविजन का जाना-माना कॉमेडी शो हप्पू की उलटन पलटन में जल्द ही एक नए चेहरे की देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि जानी-मानी न्यूज ऐंकर चारुल मलिक इस शो में नजर आने वाली है। जहां सीरियल में चारु कमिश्नर रेशम पाल सिंह की साली रूसा के रोल में नजर आएंगी। हालांकि, रूसा आज के जमाने की ख्यालों वाली लड़की है जो अपनी शर्तों पर जिंदगी को जीने की चाह रखती है।

चारूल ने कहीं ये बात

आपको बता दें कि चारुल मलिक मनोरंजन जगत का एक जाना-पहचाना नाम है। जो दर्शकों को हमेशा टेलीविजन और मनोरंजन क्षेत्र की सभी जानकारियां से रूबरू कराती चली आ रही हैं। जहां चारूल का शो में स्टाइलिश अवतार देखने को मिल सकेगा। जहां इस बारे में वो कहती है कि मैं इस शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।

बेसब्री से है इंतजार

मैं शो में रूसा के किरदार को निभा रही हूं जो आज के जमाने की खयाल वाली एक मस्तीपसंद लड़की है। उन्होंने कहा कि शो में रूसा का लुक काफी मॉडर्न और दिलकश है। उसकी एंट्री से दर्शकों को मजा आएगा। वहीं, चारुल ने ये भी उम्मीद की है कि दर्शक उनके इस नए अवतार को काफी पसंद करेंगे। जहां यह एक नई शुरुआत है और मैं इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार में हूं।

मेकर्स ने दिया शो का ऑफर

वहीं, उन्होंने बताया कि अपने पिछले प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद, मैंने काम से कुछ समय का ब्रेक लिया था। जहां मैं थोड़ा और समय लेना चाहती थी, मैं इतनी जल्दी काम पर भी लौटना नहीं चाहती थी। उन्होंने कहा कि जब मेकर्स ने मुझे शो का ऑफर किया तो मुझे पता था कि यह मुझे करना ही है।

कॉमेडी है बेहद पसंद

उन्होंने बताया कि मैंने शो देखा था और वह हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान लाता था। कहा कि मुझे कॉमेडी बेहद पसंद है और मुझे इसकी आदत भी है। कहा कि मैं इस समय सूरत में टीम के साथ शूटिंग में रोल अदा कर रही हूँं और यह एक काफी मजेदार एक्सपीरिएंस भी है।

Summary
टेलीवीजन के कॉमेडी शो हप्पू की उलटन पलटन में एक नए चेहरे की हो रही ऐंट्री, जानियें
Article Name
टेलीवीजन के कॉमेडी शो हप्पू की उलटन पलटन में एक नए चेहरे की हो रही ऐंट्री, जानियें
Description
टेलीविजन का जाना-माना कॉमेडी शो हप्पू की उलटन पलटन में जल्द ही एक नए चेहरे की देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि जानी-मानी न्यूज ऐंकर चारुल मलिक इस शो में नजर आने वाली है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER