आईपीएल में आज 23 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें कि यह पहला मैच होगा, जो नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां चेन्नई के लिए खास बात यह होगी कि वह नंबर 1 पर आने के लिए मैदान में उतरेगी, तो वहीं हैदराबाद 5 मैचों में से एक जीत के साथ प्वाइंट टेबल में सबसे निचले स्थान पर बनी हुई है। अगर हैदराबाद ये मैच जीत लेती है, तो वह सीधे 5 वें नंबर पर पहुंच जाएगी।
दोनों टीमों अब तक हो चुके है इतने मुकाबले
वहीं, चेन्नई और हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल में करीब 14 मैचे खेले जा चुके हैं। जिसमें चेन्नई ने 10 मैच तो, हैदराबाद ने केवल 4 मैचों में जीत दर्ज कर सकी है। जहां खास बात यह रही है कि दोनों टीमों के बीच अब तक हुए पिछले 8 मुकाबलों में से 6 में एमएस धोनी की टीम को जीत मिली है। वहीं, 2 बार वॉर्नर की टीम ने जीत हासिल कर चुकी है।
एक से बढ़कर एक बल्लेबाज है शामिल
आपको बता दें कि चेन्नई के पास जहां ओपनिंग पार्टनशिप के लिए फाफ डुप्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी हैं, तो वहीं मिडिल ऑर्डर में मोइन अली, सुरेश रैना, धोनी, रवींद्र जडेजा और नंबर 9 तक पावर हिटर्स है। वहीं, हैदराबाद के पास जॉनी बेयरस्टो, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे, केदार जाधव जैसे खिलाड़ी हैं। जहां खास बात यह है कि केदार जाधव इसी साल चेन्नई से रिलीज होकर हैदराबाद में शामिल हुए है।
ये अपनी सेंचुरू कर सकते है पूरी
वहीं, चेन्नई के शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सिर्फ 2 छक्के मारते ही टी 20 क्रिकेट में अपने छक्कों की सेंचुरी यानी की 100 छक्के पूरे कर लेंगे। वहीं, हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो 71 रन बनाते ही आईपीएल में अपने 1000 रन पूरा कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह पांचवें विकेटकीपर बल्लेबाज की लाइन में शामिल हो जाएंगे।



