आईपीएल में 22 वां मुकाबला मंगलवार के दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। जहां मुकाबला बहुत ही रोमांचक देखने को मिला जहां बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हरा दिया। जहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और शिमरान हेटमायर का अर्धशतक भी दिल्ली के काम ना आ सका।
डिविलियर्स ने जड़े पांच सिक्सर
आपको बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का करने का फैसल लिया। वहीं, पहले पारी में जब बेंगलुरू बल्लेबाजी करने उतरी तो उनकी सधी हुई शुरूआत की। जहां बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली 12 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 17 रनों की पारी खेली। एबी डिविलियर्स के नाबाद 75 रनों की बदौलत टीम ने 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। डिविलियर्स ने पांच सिक्सर व तीन बाउंड्री की सहायता से 42 गेंदों को खेला। बल्लेबाज रजत पाटीदार ने 31 तो ग्लेन मैक्सवेल ने 25 रन जोड़े।
ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई सलामी बल्लेबाजो की जोड़ी
आपको बता दें कि 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी दिल्ली के तरफ से ओपनिंग में उतरे सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत शुरू से टिके रहे। एक ओर वह टिके रहे तो दूसरी ओर मार्कस स्टोईनिस और शिमरान हेटमाॅयर ने भी बारी-बारी से खूब अच्छे से पारी को निभाया।
महज 1 रन से दूर रही दिल्ली
वहीं, दिल्ली के लिए खास बात यह रही कि मार्कस स्टोईनिस के 22 रनों पर आउट होने के बाद शिमरान हेटमॉयर जब आए तो टीम को जीत की ओर लेकर बढ़े लेकिन 25 गेंदों पर चार सिक्सर व दो बाउंड्री के सहयोग से 52 रन की नाबाद पारी भी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। वहीं, दूसरे छोर पर कप्तान ऋषभ पंत ने भी 58 रन बनाकर नाबाद रहे। जहां 20 ओवर्स की समाप्ति पर दिल्ली 170 रन ही बना पाई और सिर्फ एक रन से टीम को हार का सामना करना पड़ा।



