हम अक्सर जब भी कोई खाना खाते है तो उसमें हरे धनिये की पत्तियों का इस्तेमाल अक्सर सब्जियों के स्वाद और सलाद के लिए किया जाता है। वहीं धनिये की पत्ती की हम बात करे तो इसकी हरी चटनी पकौड़े के स्वाद को दोगुना कर देती है। लेकिन इसी के साथ ही धनिया पत्तियों के कई फायदे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको जानकारी हो। इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम व मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
शरीर के लिये लाभदायक होती है धनिया
धनिये की पत्तियों में विटामिन ए और सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। धनिया का इस्तेमाल चाहे गर्मी हो या सर्दी, इसका इस्तेमाल करना हर समय शरीर के लिये लाभदायक होता है। वहीं, अगर आपको पाचन शक्ति को मजबूत रखना है तो इसका इस्तेमाल आपको नियमित तौर पर करना चाहिए। जिससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है।
पेट संबधी बीमारी को खत्म करती है
धनिये की पत्तियों के सेवन से पेट संबंधी परेशानियों में आराम मिलता है और बदहजमी, पेट में दर्द, गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। जाड़े में खाने की मात्रा अधिक होने पर दस्त की शिकायत बढ़ने लगती है। ऐसे में धनिये की चटनी व सलाद पेट को राहत पहुंचाती है।
सर्दी-खांसी से दिलाती है छुटकारा
धनिया की पत्ती विटामिन ए और सी का मुख्य स्रोत मानी जाती है। ये हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करती हैं। इसके रोज सेवन करने से सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है।
खास बात
वहीं, अगर हम धनिया की बात करे तो हम जो भी खाना खाते है उस चीज में हम धनिया की पत्तीयां काट कर डालते है जिससे खाने में एक अच्छा सा स्वाद उठता है। जिससे खाने में एक अलग सी महक सी उठने लगती है।




