हम जानते है कि अक्सर लोग सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखते है, लेकिन अगर आप भी उन सब में एक है तो और अगर आपके पास डिग्री भी है तो आपको निराश नही होना पड़ेगा। आप डीआरडीओ में अप्लाई कर अच्छी नौकरी पा सकते हैं। जी हां, डीआरडीओ में इंजीनियरिंग विषयों में स्कॉलर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको बता दें कि इन नौकरियों के लिए इंटरव्यू अगले साल जनवरी माह में होंगे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग।
इतने पदों पर निकली हैं नौकरियां
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में इंजीनियरिंग विषयों में स्कॉलर के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यहां कुल 16 पदों पर वेकेंसी निकली हैं। जो उम्मीदवार सफल होंगे उन्हें, 31 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इंजीनियरिंग के विभिन्न पदों पर निकली नौकरियों में चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। बता दें, इंटरव्यू 4 से 11 जनवरी के बीच आयोजित किये जाएंगे।
अभ्यर्थियों के पास ये होनी चाहिए डिग्री
डीआरडीओ में निकली इन वेकैंसी के लिए अभ्यर्थियों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री होनी जरूरी है। जिसमें मान्य नेट/ गेट स्कोर या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ प्रथम श्रेणी में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों होना चाहिए। इसके अलावा बाकी जानकारी के लिए उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं।
सीटों का विवरण
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 6 सीटें
- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के लिए 3 सीटें
- इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के लिए 3 सीटें
- कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए 4 सीटें



