52 वे मुकाबले में हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 2020 के 52 वे मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद एक दूसरे के आमने सामने थे। इस मुकाबले को हैदराबाद की टीम ने जीत लिया। हैदराबाद ने बैंगलोर को 5 विकेट से मात दी और टीम आइपीएल 2020 की अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

 

इस मैच में हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 120 रन बनाए। इस तरह हैदराबाद के सामने जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य था, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 14.1 ओवर में 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।

 

 

 

 

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से ओपनिंग करने जोश फिलिप और पदीक्कल उतरे । पद्दिकल को संदीप शर्मा ने 5 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। फिलिप ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली एक बार फिर फेल साबित हुए। एबी डिविलियर्स ने 24 और वॉशिंगटन सुंदर ने 21 रनों की पारी खेली। पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुक़सान पर 120 रन ही बना सकी।

 

 

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी

 

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कप्तान डेविड वार्नर और रिधिमन साहा ओपनिंग करने उतरे। रिद्धिमान साहा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। इसके अलावा मनीष पांडे ने 26 रनों की पारी खेली। वही डेविड वार्नर और केन विलियमसन जैसे बड़े चेहरे इस मैच में फेल साबित हुए। फ़िर भी 121 रनों के आसान लक्ष्य को हैदराबाद ने 14.1 ओवर में 5 विकेट के नुक़सान पर हासिल कर लिया। जेसन होल्डर ने अंत में आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होने 10 गेंदों पर 26 रन बनाए।

 

 

52 वे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

 

देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिपी, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत मान, वॉशिंग्टन सुंदर, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

 

52 वे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

 

डेविड वार्नर (कप्तान), रिद्दिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, जेसन होल्डर, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम और टी नटराजन।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER