51 वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की आसान जीत, दिल्ली को 9 विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 का 51 वे मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स एक दूसरे के आमने सामने थे। आज का यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। 51 वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 औवरो में 9 विकेट के नुक़सान पर 110 रन ही बना सकी। जिसे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने मात्र 14 ओवर 2 गेंद पर एक विकेट के नुक़सान पर 111 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में टॉप टू में बने रहना फिक्स हो गया है। वही दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले मैच में बंगलौर को हराना होगा।

 

 

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

 

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ़ से ओपनिंग करने पृथ्वी शा और शिखर धवन की जोड़ी उतरी। लेकिन शिखर धवन शून्य पर आउट हो गए। कुछ समय बाद पृथ्वी शा भी 10 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने। दोनो ओपनर बल्लेबाज का विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिया। शुरुवाती झटके के बाद दिल्ली की टीम संभल ना सकी। श्रेयश अय्यर ने 25 और ऋषभ पंत ने 21 रनों की पारी खेली। इनके अलावा सभी बल्लेबाज़ आते और जाते ही रहे। टीम का रन रेट भी शुरू से काफी कम रहा। इस तरह पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में मात्र 110 रन ही बना सकी।

 

 

मुम्बई इंडियंस की पारी

 

मुंबई इंडियंस के तरफ़ से ईशान किशन और क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करने उतरे। ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। उन्होने 47 गेंदों पर 8 चौंके और 3 छक्के के मदद से नाबाद 72 रन बनाए।

क्विंटन डिकॉक ने भी 26 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद सर्यकुमार यादव और ईशान किशन की जोड़ी ने मैच को 15 वे ओवर में ही समाप्त कर दिया।

 

 

51 वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

 

इशान किशन, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरव तिवारी, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), कुणाल पांड्या, नाथन-कुल्टर नाइल, जयंत यादव, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

 

51 वे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

 

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, हर्षल पटेल, प्रवीण दुबे, आर अश्विन, कगिसो रबादा, एनरिच नॉर्खिया।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER