रॉयल्स ने मुश्किल की किंग्स इलेवन की डगर

गुरुवार के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स का प्लेऑफ के सफर में अड़ंगा डाला था और अब एक दिन बाद अबू धाबी में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हराकर उनके आगे का सफर मुश्किल कर दिया है और साथ ही खुद को भी प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा है। इसके बाद राॅयल्स ने मुश्किल कर दी है किंग्स इलेवन की डगर। अब राजस्थान केकेआर, पंजाब और हैदराबाद को बाकी बच्चे अपने सभी मैच जरूर जीतने होंगे।

50 वा मुकाबला आज शाम को आमने सामने होंगे पंजाब और राजस्थान

पंजाब में यूनिवर्सल बॉस यानी क्रिस गेल की शानदार पारी के दम पर चार विकेट पर 185 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया गैर ने इस मैच पर 8 छक्के मारे और साथ ही वह T20 क्रिकेट में 1000 से ज्यादा छक्के मारने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। जवाब में बेन स्टोक ने ताबड़तोड़ अर्थ शतक की बदौलत रॉयल्स ने 17.3 ओवर में ही है मुकाबला जीत लिया। और राॅयल्स ने मुश्किल कर दी किंग्स इलेवन पंजाब की डगर। इसी के साथ पंजाब के चली आ रही लगातार पांच जीत का सिलसिला भी टूट गया।

स्टोक्स का तूफान

मुंबई के खिलाफ स्टोक्स ने जहां अपनी पारी रोकी थी वहीं से उन्होंने इस पारी की शुरुआत की उनकी ताबड़तोड़ पारी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने पावरप्ले में भी अपना अर्धशतक जड़ दिया था हालांकि 50 रन बनाते ही उन्हें क्रिस जॉर्डन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद संजू सैमसन स्टीव स्मिथ और रॉबिन उथप्पा की पारियों की बदौलत रॉयल्स ने आसानी से 17.3 ओवर में यह मुकाबला जीत लिया।

गेल का खेल

गेल का बेहतरीन फॉर्म इस मैच में भी जा था हालांकि शुरुआती समय में गेल का एक कैच रियान पराग ने छोड़ दिया था। अगर गेल उस वक्त आउट हो गए होते तो पंजाब मुश्किलों में फंस सकती थी। 41 वर्ष की उम्र में भी गेल क्लीन हिट मारते दिखे उन्होंने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर उसकी गति से वह अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे आखिरी ओवर में गेल को शतक बनाने के लिए मात्र 1 रन की जरूरत थी लेकिन अब आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले जोफ्रा आर्चर ने उन्हें बोल्ड करके निराश कर दिया वह मात्र 1 रन से शतक से चूक गए।

Aakanksha Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER