भारत और आस्ट्रेलिया के लिए आगामी सीरीज का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आपको बता दें की भारतीय टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के बाद आस्ट्रेलियाई दौरे पर जाना है जहा भारतीय टीम को टी 20, वन डे और टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। परसो ही बीसीसीआई ने भारतीय टीम का आस्ट्रेलिया के लिए ऐलान कर दिया था। जिसमें भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा शामिल नहीं है। रोहित इंजरी के चलते आईपीएल में भी नहीं खेल रहे है हालांकि उनके हालत पर मेडिकल टीम नजर रखी हुई है।
आस्ट्रेलिया के लिए वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली आगामी सीरीज के आयोजन स्थल और तारीख पर फैसला कर लिया गया है। भारत को इस दौरान तीन मैचों की श्रृंखला खेलनी है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 27 और 29 नवंबर को खेले जाएंगे। इन दोनों ही मुकाबले की मेजबानी के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को चुना गया है। वही आखिरी मुकाबला 2 दिसंबर को केनबरा में खेला जाएगा।
All the details for the #AUSvIND schedule here via @Dave_Middleton https://t.co/B81SeKvYPx
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 28, 2020
तीन मैचों की टी 20 सीरीज
दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज होनी है। दोनो देशों के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज कैनबरा और सिडनी में ही खेले जाएंगे। पहला मैच 4 दिसंबर को कैनबरा खेला जाएगा जबकि सीरीज के बाकी दोनो मैच मुकाबले 6 और 8 दिसंबर को सिडनी में खेले जाएंगे।
टेस्ट मैचों का शेड्यूल
भारत और आस्ट्रेलिया को चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है।
टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर को होगी। पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवर में 17 से 21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा जो डे नाइट होगा। आपको बता दें की यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई डे नाइट टेस्ट मैच खेलेगी। दूसरा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर यानी बॉक्सिंग डे पर परंपरा के मुताबिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेलने उतरेगी। तीसरा मुकाबला सिडनी में 7 से 11 जनवरी के बीच खेला जाएगा जबकि आखिरी मैच 15 से 19 जनवरी के बीच गाबा में होगा।