46 वे मुकाबले में मंदीप और क्रिस गेल का चला जादू, पंजाब को दिलाई लगातार पांचवीं जीत

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 46 वे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना जलवा कायम रखा है। टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए । किंग्स इलेवन पंजाब किंग्स इलेवन पंजाब 18 ओवर 5 गेंदों में 2 विकेट के नुकसान पर ही डेढ़ सौ रन बनाकर यह मैच जीत लिया। आपको बता दें कि यह पंजाब की लगातार पांचवीं जीत है । इस जीत के साथ पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी कायम है । पंजाब की तरफ से मनदीप सिंह और क्रिस गेल ने अर्धशतक जड़े । क्रिस गेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

 

46 वे मुकाबले के बाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज हो गई पंजाब

 

 

किंग्स इलेवन ने सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हराकर अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल की और अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। ऐसे में पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है। वही कोलकाता को अब अगले मैच के परिणाम पर निर्भर होना होगा।

 

 

 

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी

 

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से ओपनर बल्लेबाज शूभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा। उन्होने 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा कप्तान इयोन मोर्गन ने भी 25 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। लॉकी फर्ग्यूसन ने अंतिम ओवरों में तेजी से 24 रन बनाए उनके अलावा किसी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुआ। टीम ने पंजाब के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया।

 

46 वे मुकाबले में शमी ने लिए तीन विकेट:

किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों ने भी कोलकाता की पारी के अंतिम ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया जिससे विपक्षी टीम 9 विकेट पर 149 रन की बना पाई थी। सर्वाधिक विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (3/35) को मिले जिन्होंने अपने पहले ओवर में ही राहुल त्रिपाठी (07) और दिनेश कार्तिक (00) को आउट कर कोलकाता को दो झटके दिए थे। इससे पहले मैक्सवेल ने दूसरी ही गेंद पर नीतीश राणा को आउट कर कोलकाता को पहला झटका दिया था। शमी ने तीसरा विकेट अर्द्धशतक लगाने वाले शुभमन गिल का लिया।

 

 

किंग्स इलेवन पंजाब की पारी

 

पंजाब के लिए ओपनिंग करने कप्तान केएल राहुल और मंदीप सिंह उतरे। मंदीप सिंह ने नाबाद 66 रनों की बेहतरी पारी खेली। आपको बता दें की कुछ दिन पहले ही मंदीप सिंह के पिताजी का निधन हो गया था। इसके अलावा स्टार बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने आतिशी पारी खेली उन्होंने 29 गेंदों पर 5 छक्के और 2 चौंके के मदद से 51 रन बनाए। पंजाब ने 18.5 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

 

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER