आईपीएल 2020 सीज़न के 37 वे मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और स्टीव स्मिथ की राजस्थान रॉयल एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे । दोनों ही टीमें अभी तक इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं । और पॉइंट टेबल में क्रमशः छठे और सातवें नंबर पर काबिज हैं । ऐसे में दोनों टीमों को प्ले ऑफ में बने रहने के लिए लगातार मैच जीतने होंगे । क्योंकि अब आगे दोनों टीमों के लिए हर मुश्किल का सबब हो सकता है। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार चुकी हैं । ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को पुराने मैच को भूलकर फिर से जीत की तलाश करनी होगी।
दोनो ही टीम प्वाइंट टेबल में फिसड्डी है अभी तक
सुपर किंग्स और रॉयल्स दोनों मौजूदा सत्र में अब तक उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही हैं और आठ टीमों की पॉइंट्स टेबल में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर चल रही हैं। दोनों ही टीमों के नौ मैचों में छह अंक हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स बेहतर नेट रन रेट के कारण छठे स्थान पर है। दोनों ही टीमों को अब पांच-पांच मैच और खेलने है ।
पिछ्ले मुकाबले हार चुकी है दोनो टीम
दोनों ही टीमों ने शनिवार को अपने पिछले मुकाबले गंवा चुके हैं। महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई वाली सुपर किंग्स को शीर्ष पर चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी, जबकि रॉयल्स को आरसीबी ने हराया।
37 वे मुकाबले से पहले चेन्नई के लिए बुरी खबर
"Bravo seems to have a right groin injury, obviously it was serious enough to keep him from coming back to the field, he's just really disappointed that he was unable to bowl the final over… it'd take a few days or a couple of weeks (to recover)." – @SPFleming7 🦁💛 #Yellove pic.twitter.com/Oo8ekicsXr
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 18, 2020
चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच के दौरान बड़ा झटका लगा जब उसके स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के कारण कम से कम कुछ दिन के लिए प्रतियोगिता से बाहर हो गए। ऐसे में चेन्नई को ब्रावो का उत्तम विकल्प तलाशना होगा।
37 वे मुकाबले में ये टीमें होंगी आमने सामने :
चेन्नई सुपर किंग्स :
महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी नगिदी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुर्रन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, रुतुराज गायकवाड़ और कर्ण शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स :
स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, काíतक त्यागी, अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, महिपाल लोमरोर, ओशाने थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुर्रन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी और जोफ्रा आर्चर।