फ्लैगशिप-ग्रेड स्मार्टफोन की कैटेगरी में वनप्लस हमेशा से ही कस्टमर्स की पहली पसंद चलता चला आ रहा है। किफायती दाम के साथ वनप्लस हमेशा अपने कस्टमर्स के लिए इनोवेटिव के साथ बैटर टेक्नोलॉजी के साथ फोन लेकर आती है। हालांकि, कंपनी अपने नए फ्लैगशिप मॉडल के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज़ इंट्रोड्यूस करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जी हां हम आपको बता दे कि कंपनी इसी हफ्ते अपना नया फोन OnePlus 8T इंडियन टेक मार्केट में उतारने जा रही है।
इनके लिये है ये फोन बेस्ट ऑपशन
जो भी कस्टमर्स अपनी पॉकेट पर ज़्यादा लोड डाले बिना हाई-एंड परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे थे, ये फोन उनके लिए एक
बेस्ट ऑपशन होगा। इंडिया में अपना अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस पेश करने के लिए कंपनी एक ऑनलाइन इवेंट भी होस्ट करेगी।
इस दिन लांच होगा ये फोन
आपको बता दें कि OnePlus 8T 14 अक्टूबर को लांच होने जा रहा है। कंपनी ने अनाउंस किया है कि इस फ्लैगशिप फोन को इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी प्लेटफॉर्म – OnePlus World के तहत लॉन्च किया जाएगा। यहां आप सिर्फ इवेंट को स्ट्रीम ही नहीं कर पाएंगे बल्कि आपको और भी कई सुविधाएं दी जाएंगी। वर्चुअल रियलिटी जैसा अनुभव देना वाला ये Platform विश्वभर में वनप्लस कम्यूनिटी मेंबर्स के लिए एवेलेबल होगा। जिसे वनप्लस वर्ल्ड का नाम दिया गया है। ये वनप्लस वर्ल्ड वनप्लस स्टोर की ही तरह प्रतीत होगा।
इस तरह बुक कर सकते है फोन
इंडिया में वनप्लस को online और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से खरीदा जा सकेगा। इसी तरह आप फोन को प्री-बुक भी दोनों तरीकों से कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो Amazon या OnePlus.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ‘Notify Me’ पेज पर क्लिक करें। जहां आपको फोन एवेलेबल होने पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इसके अलावा Oneplus World पोर्टल के तहत भी डिवाइस को प्री-बुक किया जा सकता है।



