आज IPL में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए करो या मरो की लड़ाई है। अगर जीतते है तो प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें रहेगी कायम। वहीं, अगर मैच हारते है तो आखिरी चार में पहुंचने का सपना टूट जाएगा। ऐसे मुश्किल हालात में टी-20 के सबसे बड़े बल्लेबाज़ क्रिस गेल की आज मैदान पर वापसी हो सकती है। उन्हें मौजूदा सीज़न में अब तक एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला है।
गेल ने खुद किया मैच खेलने का ऐलान
शुरुआती मैचों में वो टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद नहीं थे, लेकिन बाद में जब टीम को उनकी जरूरत पड़ी तो वो बीमार हो गए, लेकिन हॉस्पिटल से लौटने के बाद क्रिस गेल ने दो दिन पहले खुद ही ऐलान किया है कि वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अगला मैच खेलेंगे।
इस मैदान पर बन चुके है 6 बड़े स्कोर

ये खिलाड़ी यहां लगा चुके है 7 छक्के
फाफ डूप्लेसी, मंयक अग्रवाल और राहुल तेवतिया भी यहां एक पारी 7-7 छक्के लगा चुके हैं। इस मैदान में अगर शॉर्ट ठीक से न भी लगे तो भी गेंद आसानी से बाउंड्री पार कर जाती है। ऐसे में क्रिस गेल जैसे बल्लेबाज़ को लय पाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। गेल जैसे बल्लेबाज़ यहां रनों की बारिश कर सकते हैं।


