चांद की सैर करने का ख़्वाब धरती पर बसे लगभग हर एक इंसान ने देखा है। इस ख़्वाब से जुड़े लोगों ने कविताएं, गानें, ग़ज़लें और शायरियां भी रचि हैं जिनके द्वारा हम अपने वर्चुअल दुनिया में चांद पर बसे घर को देखते हैं।
आज लोग चांद पर अपना आशियाना बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसके लिए बकायदा कुछ लोगों ने वहां पर ज़मीन भी अपने नाम की है। वैसे तो अंतरिक्ष में ज़मीन खरीदना और बेचना गैरकानूनी करारा गया है। जिसके लिए 1967 में एक कानून भी बना जिसके तहत चांद तारों पर ज़मीन खरीदने और बेचने पर रोक लगी। इसमें भारत समेत 104 देशों ने हस्ताक्षर कर सहमति भी जताई।
इस लिहाज़ से चांद पर बसने का ख्वाब बेहद मुश्किल नज़र आता है। ऐसे में लोग वहां की ज़मीन सिर्फ अपने नाम ही करवा सकते हैं। लेकिन निराश होने की ज़रूरत नहीं आपका चांद की सैर करने का सपना अधूरा नहीं रह सकता, क्यूंकि भारत वाकई अप्रत्याशित है।
आप घूमने का शौक रखते हैं और चांद का दीदार करना पसंद करते हैं तो एक बार मूनलैंड नामक स्थान के बारे में ज़रूर जानें।
जानिए कहां है मूनलैंड
भारत के कश्मीर में स्थित यह जगह लेह से सिर्फ 127 किलोमीटर की दूरी पर बसी है। इस जगह का नाम लामायुरू गांव है। दुनियाभर से पयर्टकों की भीड़ यहां इखट्टा होती है। इस जगह की चांद की ज़मीन भी कहा जाता है । यह गांव 3,510 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
इसकी खासियत के बारे में जानें
ऐसा कहा जाता है कि पहले इस जगह पर झील हुआ करती थी जो बाद में सूख गई। इस गांव में एक मठ भी है जो लोगों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र माना जाता है। और वहीं झील की पीली सफ़ेद मिट्टी बिल्कुल चांद की ज़मीन की तरह दिखाई पड़ती है। अपको बताएं कि जब पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी इस जगह पर पड़ती है तो मिट्टी चांद जैसे चमकने लगती है। तब ऐसा महसूस होता है कि हम चांद की ज़मीन पर खड़े हैं।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.