अभिनेता ऋतिक रोशन की इस बात से कैटरीना कैफ हो गई थी नाराज

बॉलीवुड में हर हर छोटी बड़ी बात अभिनेता और अभिनेत्रियों को प्रभावित करती है। चाहे वह उनकी प्रशंसा को लेकर हो या उनके काम को लेकर की गई टिप्पणी हो। अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी साथी कलाकार कैटरीना कैफ की प्रशंसा भी बड़े अनोखे अंदाज़ में की।

आपको बता दें कि अब तक यह फिल्मी जोड़ी दो फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है। वह दो फिल्में हैं- ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ और ‘बैंग बैंग’।

अब बस से ऋषिकेश से लंदन तक का सफ़र होगा सफ़ल, पढ़िए पूरी ख़बर

कैटरीना बहुत मेहनती हैं

पिछले साल एक सार्वजनिक मंच से अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा था कि कैटरीना एक मजदूर की तरह काम करती हैं। हृतिक ने इसे एक प्रशंसा के रूप में कहा था, पर कैटरीना को यह अपमान लगा था। अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया कि उन्होंने अपनी को-स्टार के लिए इस शब्द का इस्तेमाल क्यों किया था। उन्होंने बताया, ‘यह एक ऐसी बात है, जो मैंने हमेशा कैटरीना से कही है। इसे वह एक अपमान के रूप में लेती हैं। मैं अच्छी तरह जानता हूं कि मैंने सिर्फ प्रशंसा के मकसद से उनसे ऐसा कहा था। मैं कैटरीना को ‘मजदूर’ मानता हूं। वह एक मजदूर है। वह एक श्रमिक हैं। वह अब तक की सबसे अच्छे मजदूरों में से एक है, जिनसे मैं अब तक मिला हूं।’

कैटरीना की मेहनत की वजह से साथ काम करना होता है आसान

अभिनेता ऋतिक रोशन आगे कहते हैं, ‘मैं आपको बता रहा हूं कि कैटरीना भीतर से एक ‘मजदूर’ हैं वह सहज ही सुंदर और हॉट हैं, पर यह सिर्फ सजावट है। कहीं गहरे वह एक मेहनती इंसान हैं। मैं मानता हूं कि वह बहुत ही प्रतिभाशाली हैं। ऐसा होना उनके लिए आसान है। उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत आसान हो जाता है।

‘सूर्यवंशी’ में दिखेंगी अक्षय के साथ

यह पहली बार नहीं है, जब कैटरीना को काम के लिए सराहना मिली हो। कैटरीना की फिल्म ‘फितूर’ की साथी कलाकार तब्बू ने भी कहा था कि कैटरीना सबसे मेहनती अभिनेत्री हैं। काम की बात करें तो कैटरीना की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को मार्च में रिलीज होना था, पर महामारी के चलते फिल्म को टालना पड़ा था।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER