कोरोना के चलते बंद पड़े विश्वविद्यालयों में 1 नवंबर से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र, पढ़िये खबर

कोरोना के चलते बंद पड़े विश्वविद्यालयों में 1 नवंबर से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र

देश में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते बंद पडे़ विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में वर्ष 2020-21 के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक नवंबर से होगी। स्नातक और स्नातकोत्तर के पहले वर्ष में 31 अक्तूबर तक दाखिले होंगे। वहीं, पढ़ाई के दौरान इस साल की सर्दियों और अगले साल की गर्मी की छुट्टियों और अन्य अवकाशों में भी कटौती की जाएगी। कोरोना के चलते विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी ने अपने दिशा-निर्देश में यह कहा है कि सत्र में देरी के चलते पाठ्यक्रमों को पूरा करने के लिए छुट्टियों में कटौती की जाएगी।

पढ़ाई पूरी करने के लिये सप्ताह में चलेगीं इतने दिन कक्षाएं

केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। यूजीसी की तरफ से जारी संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर को देखते हुए पहले वर्ष के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कक्षाएं एक नवंबर से चलायी जाएंगी। आयोग ने विश्वविद्यालयों को यह निर्देश दिया है कि इन पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले की प्रक्रिया 31 अक्तूबर को समाप्त कर दी जाएगी। पढ़ाई पूरी करने के लिए सप्ताह में छह दिन कक्षाएं चलाने को भी कहा गया है। नया सत्र ऑनलाइन, फेस-टू-फेस क्लासरूम और मिश्रित मोड से चलाया जाएगा। यह शैक्षणिक कैलेंडर एआईसीटीई के तकनीकी कॉलेजों पर भी लागू होगा।

जल्द घोषित हो कपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार के दिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई को 10 वीं और 12 वीं कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित करने का अहम निर्देश दिये है, ताकि मौजूदा शैक्षणिक वर्ष में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राएं कॉलेजो में दाखिला ले सकें। सीबीएसई को हर हाल में गुरूवार तक कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम कब घोषित होंगे, इस बारे में कोर्ट को जानकारी मुहैया करानी है। जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को 24 सितंबर तक शैक्षणिक कैलेंडर जारी न करने को कहा है।

Summary
कोरोना के चलते बंद पड़े विश्वविद्यालयों में 1 नवंबर से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र, पढ़िये खबर
Article Name
कोरोना के चलते बंद पड़े विश्वविद्यालयों में 1 नवंबर से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र, पढ़िये खबर
Description
देश में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते बंद पडे़ विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में वर्ष 2020-21 के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक नवंबर से होगी। स्नातक और स्नातकोत्तर के पहले वर्ष में 31 अक्तूबर तक दाखिले होंगे। वहीं, पढ़ाई के दौरान इस साल की सर्दियों और अगले साल की गर्मी की छुट्टियों और अन्य अवकाशों में भी कटौती की जाएगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER